IPL 2022: वीडियो- विराट कोहली ने जिम्मेदारियों और कर्तव्यों से मुक्त होने पर दी प्रतिक्रिया, फाफ डु प्लेसिस पर बोल गए बड़ी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: वीडियो- विराट कोहली ने जिम्मेदारियों और कर्तव्यों से मुक्त होने पर दी प्रतिक्रिया, फाफ डु प्लेसिस पर बोल गए बड़ी बात

फाफ डु प्लेसिस को RCB की कप्तानी दिए जाने पर विराट कोहली बोल गए बड़ी बात।

Virat Kohli (Image Source: RCB Twitter)
Virat Kohli (Image Source: RCB Twitter)

भारत और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 15वें संस्करण से पहले अपने नए जोश, नई ऊर्जा, फाफ डु प्लेसिस पर उनके विश्वास और बहुत सारी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों से मुक्त होने के एहसास के बारे में बात की हैं।

विराट कोहली आगामी आईपीएल (IPL) 2022 में आरसीबी (RCB) को अपना सब कुछ देना चाहते हैं। 33 वर्षीय ने 21 मार्च को टीम होटल में तीन-दिवसीय अनिवार्य क्वारंटाइन में प्रवेश किया है। पूर्व भारतीय कप्तान एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2008 में 19 साल की उम्र में RCB में शामिल होने के बाद से पिछले 15 वर्षों से आईपीएल (IPL) में केवल एक ही फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है।

विराट कोहली आईपीएल 2022 में जाने के लिए है बेताब

RCB के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में विराट कोहली ने कहा: “वाह! पंद्रह साल…यह काफी अविश्वसनीय है कि आईपीएल ने इतनी लंबी यात्रा पूरी कर ली है। मैं इस बार नई ऊर्जा और जोश के साथ यहां हूं, क्योंकि मैं बहुत सारी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों से मुक्त हूं, और फिलहाल जीवन बहुत अच्छी जगह पर है। अब मेरी एक बेटी है, मेरे पास भी अपना एक परिवार है, जिंदगी बहुत सारी खुशियों और हर्ष के साथ चल रहीं है। मैं अपनी जिंदगी के इस दौर को बहुत एन्जॉय कर रहा हूं, वामिका को बड़ा होते हुए देखना दुर्लभ अनुभूति है। क्रिकेट मुझे पसंद है, मैं इससे प्यार करता हूं।”

उन्होंने आगे कहा: “अब मेरा ध्यान बहुत स्पष्ट है, और यह बहुत सटीक है। मैं बस मैदान पर बहुत मजा करना चाहता हूं, और फ्रेंचाइजी के साथ पूरा आनंद लेना चाहता हूं, जैसे मैंने वर्षों से किया है। इस बार मैं बिना किसी भार के हूं, इसलिए मैं आगामी आईपीएल (IPL) 2022 के लिए बिल्कुल तैयार हूं।”

विराट कोहली ने बताया जैसे ही फाफ डु प्लेसिस को RCB के लिए चुना गया, उन्होंने उसे मैसेज किया, और कप्तानी के बारे में उसे थोड़ा बताया। उन्हें पहले से ही स्पष्ट था कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान को RCB का नया कप्तान बनाया जाएगा। आईपीएल (IPL) 2022 मेगा नीलामी में फाफ डु प्लेसिस को खरीदने को लेकर हमारी योजना बहुत स्पष्ट थी। हमें ऐसे कप्तान की आवश्यकता थी, जो बेहद सम्मानित हो, वह टेस्ट कप्तान रहा है, और वह बेहद सम्मानित क्रिकेटर है। RCB में हम उनके नेतृत्व को लेकर उत्साहित हैं। कोहली को पूरा यकीन है कि फाफ डु प्लेसिस बतौर कप्तान RCB के लिए जबरदस्त काम करेंगे।

यहां देखे वीडियो –

close whatsapp