IPL 2022: शुभमन गिल ने आईपीएल से पहले अपनी स्ट्राइक रेट की आलोचना करने वालों के खिलाफ दिया बड़ा बयान
शुभमन गिल ने कहा फैंस को आगामी आईपीएल 2022 में उनसे कुछ नए शॉट्स देखने को मिल सकते है।
अद्यतन - मार्च 22, 2022 7:42 अपराह्न

भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी 15वें संस्करण में नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वह आगामी आईपीएल (IPL) 2022 के लिए नवगठित फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स (GT) द्वारा चुने गए तीन खिलाड़ियों में से एक थे।
शुभमन गिल ने आईपीएल (IPL) के पिछले दो सीजनों में बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में खेला है, जहां उनका स्ट्राइक रेट 118.45 का रहा, और अगर उनके आईपीएल (IPL) करियर की बात करे तो उनका स्ट्राइक रेट करीब 124 रहा है। वैसे तो युवा बल्लेबाज क्लासिकल शॉट्स खेलने में माहिर है, लेकिन लगातार उनके बल्लेबाजी स्टाइल पर सवाल उठाए गए है। शुभमन गिल बेहद धीमा खेलते है, और दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज पर दबाव बना देते है, खासकर तब जब पावरप्ले का नियम लागू होता है।
शुभमन गिल ने कहा बल्लेबाज को 110 के स्ट्राइक रेट से भी खेलना आना चाहिए
हालांकि, आईपीएल (IPL) 2022 से पहले, शुभमन गिल ने अपने स्ट्राइक रेट पर हालिया चर्चा को नजरअंदाज करने और आगामी टी-20 इवेंट में अपनी नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। युवा बल्लेबाज ने कहा आपका माइंडसेट हर पारी में एक जैसा नहीं होता, क्योंकि आपको हर बार अलग-अलग परिस्थिति में बल्लेबाजी करनी होती है।
शुभमन गिल ने ESPNcricinfo के हवाले से कहा: “जब भी आप बल्लेबाजी करने जाते हैं तो स्ट्राइक रेट हर बार अलग-अलग परिस्थिति के हिसाब से बदलता रहता है। आपने सामने हर बार अलग-अलग लक्ष्य होता है, इसलिए कभी भी आपका माइंडसेट एक जैसा नहीं हो सकता।”
शुभमन गिल से आईपीएल 2022 में कुछ नए शॉट्स देखने को मिल सकते है
उन्होंने आगे बताया: “हर बार विकेट्स अलग होते है। ऐसे में आपको एक निश्चित विकेट के हिसाब से तैयारी करनी होती है। बतौर खिलाड़ी ये एक बड़ा चैलेंज होता है, और अगर आप एक ही तरह से खेलते रहेंगे, तो विरोधी टीम के लिए आपके खिलाफ प्लान बनाना बेहद आसान हो जाता है।”
युवा बल्लेबाज ने एनसीए में अपनी बल्लेबाजी पर काम किया और कुछ नए शॉट्स भी सीखे। वह अधिक से अधिक शॉट्स खेलना और मैदान के चारों ओर मारना सीख रहे है जो फैंस आगामी आईपीएल में देखेंगे। शुभमन गिल ने अंत में कहा अलग-अलग स्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी करना अनुभव के साथ आता है। इस साल वह गैरी कर्स्टन के साथ काम कर रहे है, जो कि उनके (गुजरात टाइटन्स) मेंटोर और बैटिंग कोच भी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह खुद को बेहतर करने के लिए गैरी कर्स्टन से कुछ नई ट्रिक्स सीखेंगे और टीम को जैसी उनसे उम्मीदें हैं, वह उस पर खरा उतरेंगे।