"कुछ बोलूंगा तो बवाल...", ईडन गार्डन्स के पिच क्यूरेटर पर अजिंक्य रहाणे ने कसा तंज

“कुछ बोलूंगा तो बवाल हो जाएगा…”, अजिंक्य रहाणे ने ईडन गार्डन्स के पिच क्यूरेटर पर कसा तंज

कोलकाता नाइट राइडर्स को लखनऊ के खिलाफ 4 रन से हार झेलनी पड़ी।

Ajinkya Rahane (Photo Source: X)
Ajinkya Rahane (Photo Source: X)

IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स को पिछले मुकाबले में घर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 4 रन से हार झेलनी पड़ी। केकेआर 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में सिर्फ 234 रन बी बना पाई थी। यह जारी सीजन में टीम की तीसरी हार और घर ईडन गार्डन्स पर दूसरी हार है।

लखनऊ के खिलाफ हार के बाद कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पिच क्यूरेटर पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि, हमारे ईडन गार्डन्स के पिच क्यूरेटर बहुत सुर्खियां बटोर चुके हैं और वह अब अगर कुछ बोले तो बवाल मच जाएगा।

पिच क्यूरेट को बहुत पब्लिसीटी मिली है- अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार के बाद पोस्ट मैच प्रेस कॉन्प्रेंस पर बात करते हुए कहा,

 “स्पिनर्स के लिए कोई मदद नहीं थी। विकेट के बारे में काफी बातें हो चुकी हैं। मैं कुछ बोलूंगा तो बवाल हो जाएगा। मैं इसे ऐसे ही रहने दूंगा। हमारे क्यूरेटर (सुजन मुखर्जी) को बहुत पब्लिसिटी मिली है। मुझे लगता है कि वह उस पब्लिसिटी से खुश हैं। आप (मीडिया) होम एडवांटेज के बारे में जो चाहें लिख सकते हैं। अगर मुझे ऐसा लगता है, तो मैं यहां बात करने के बजाय आईपीएल टीम को बता दूंगा।”

बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सीजन के पहले मैच में हार के बाद अजिंक्य रहाणे ने ईडन गार्डन्स की पिच पर सवाल उठाए थे। इसके बाद पिच क्यूरेटर ने कहा था कि जब तक वह यहां है तब तक पिच नहीं बदलेगी। फिर मामला काफी ज्यादा गर्म हो गया था। आपको बता दें, इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें भी अपने होम ग्राउंड पिच को लेकर चिंता जाहिर कर चुकी है।

अजिंक्य रहाणे ने फिर मैच में निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की विस्फोटक बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए कहा,

“उन्होंने बाउंड्री का बहुत अच्छा इस्तेमाल किया, आप जानते हैं, लंबी बाउंड्री पर गेंदबाजी की, उन्होंने यह बहुत अच्छा किया, हमारे गेंदबाजों ने भी कोशिश की, लेकिन फिर, (निकोलस) पूरन और मिशेल मार्श ने बीच में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की, उन्होंने अपने मौके भुनाए जो उनके लिए बहुत अच्छे रहे।”

close whatsapp