रवि शास्त्री ने बताया टीम इंडिया के अगले कप्तान को तलाशने का अजीब तरीका
IPL अच्छा मंच है युवा खिलाड़ियों के लिए कप्तानी की दावेदारी पेश करने का- शास्त्री।
अद्यतन - Mar 23, 2022 1:45 pm

टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं, वो हमेशा से हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। टीम इंडिया के कोच रहने के दौरान भी शास्त्री का ये अंदाज बरकरार था, वो बिना किसी डर के अपनी बात को सबसे आगे रखते थे। वहीं अब वो भारतीय टीम के कोच नहीं है, तो भी उनकी बयानबाजी जारी है। इसी कड़ी में उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान को तलाशने पर अपनी बात को रखा है और एक नया तरीका बताया है।
रवि शास्त्री का बयान समझ से परे है!
IPL ने अभी तक टीम इंडिया को कई बड़े खिलाड़ी दिए हैं, हर सीजन में कई खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो अपनी छाप छोड़ जाते हैं। कोई कमाल की बल्लेबाजी करता है, तो कोई कमाल की गेंदबाजी से अपना नाम कमा लेता है और कुछ खिलाड़ियों की कप्तानी भी दिग्गजों को पसंद आ जाती है। जिससे उनके लिए आगे रास्ते खुल जाते हैं और वो अपनी देश की टीम की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, इसकी को देखते हुए रवि शास्त्री ने भी अपनी राय को साझा किया है।
*IPL अच्छा मंच है युवा खिलाड़ियों के लिए कप्तानी की दावेदारी पेश करने का- शास्त्री।
*शास्त्री बोले- युवा खिलाड़ी IPL में अच्छी कप्तानी कर टीम इंडिया के कप्तान बन सकते हैं।
*आने वाले समय में जल्द ही युवा कप्तान की तलाश होगी टीम इंडिया को-रवि शास्त्री।
*सफेद गेंद की कप्तानी में रोहित शर्मा का प्रदर्शन शानदार है-रवि शास्त्री।
रोहित के हाथ में है टीम इंडिया की कमान
इस समय टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा कर कर रहे हैं, जहां पहले उन्हें वनडे और टी-20 की कप्तानी दी गई थी। वहीं साल की शुरूआत में विराट ने टेस्ट की कप्तानी को भी अलविदा कह दिया था, जिसके बाद लाल गेंद की कमान भी हिटमैन संभाल रहे हैं। साथ ही रोहित के फुल टाइम कप्तानी के बाद से टीम इंडिया ने हर सीरीज में विरोधी टीम का सूपड़ा साफ किया है।