जानिए आखिर कैसे IPL 2022 सीजन के मैचों की टिकट को आप ऑनलाइन बुक करा सकते हैं? - क्रिकट्रैकर हिंदी

जानिए आखिर कैसे IPL 2022 सीजन के मैचों की टिकट को आप ऑनलाइन बुक करा सकते हैं?

IPL 2022 सीजन के सभी लीग मैचों का आयोजन महाराष्ट्र में किया जाएगा।

IPL Trophy. (Photo Source: IPL/BCCI)
IPL Trophy. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन की शुरुआत 26 मार्च को गत-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मैच के साथ होगी, जिसमें सीजन का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार IPL सीजन के सभी लीग स्टेज मैचोंं का आयोजन महाराष्ट्र में आयोजित किए जायेंगे।

महाराष्ट्र के मुंबई और पुमे में IPL के 15वें सीजन के सभी लीग मैचों का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर 4 स्टेडियम तय किए गए हैं, इसमें वानखेड़े स्टेडियम, एमसीए स्टेडियम, ब्रेब्रोन स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम शामिल है। वहीं कोरोना के खतरे को कम देखते हुए स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी भी देखने को मिलेगी।

जिसको लेकर 25 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी गई है, जिनको कोरोना संबंधी सभी दिशानिर्देशों के अनुसार जो महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी किए गए हैं, उनका पालन करने होगा। जिसके बाद हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप IPL के मैचों के टिकट को ऑनलाइन किस तरह से बुक करा सकते हैं।

इस तरह से आप IPL 2022 मैचों की टिकट बुक करा सकते हैं

IPL 2022 मैचों की ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए सभी फैंस को bookmyshow.com की वेबसाइट पर जाना होगा। एक टिकट से स्टेडियम में एक ही फैन को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी जिसमें 18 साल से ऊपर के लोगों को ही मैच देखने की अनुमति मिली है। साथ ही मैच देखने के वाले फैन का कोविड टीकाकरण भी पूरा होना चाहिए क्योंकि उसे अपना सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा।

वहीं इसी को लेकर यह भी साफ कर दिया गया है कि किस स्टेडियम में कितने दर्शकों को मैच के दौरान प्रवेश की अनुमति मिलेगी। वानखेड़े स्टेडियम में 9800 से 10000 फैंस के प्रवेश की अनुमति है। वहीं ब्रेब्रोन स्टेडियम में 7000 से 8000 लोग मैच देखने जा सकते हैं। जबकि डीवाई पाटिल स्टेडियम और एमसीए स्टेडियम में अधिकतम 12000 फैंस को अनुमति मिलेगी।

जबकि टिकट की कीमतों को लेकर बात की जाए तो वानखेड़े स्टेडियम में टिकट के दाम 2500 रुपए से लेकर 4000 रुपए तक है। वहीं ब्रेब्रोन स्टेडियम में 3000 से लेकर 3500 रुपए, जबकि डीवाई पाटिल स्टेडियम में 800 रुपए से लेकर 2500 रुपए टिकट दाम तय किए गए हैं। वहीं पुणे स्थित एमसीए स्टेडियम में टिकट के दाम 1000 रुपए से लेकर 8000 रुपए तक हैं।

close whatsapp