मुंबई इंडियंस की IPL 2022 सीजन की पहली जीत पर टिम डेविड के शानदार प्रदर्शन पर फैंस ने क्यों रोहित और जयवर्धने पर निकाला अपना गुस्सा
सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड की मैच विनिंग पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने IPL 2022 के सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की।
अद्यतन - मई 1, 2022 3:53 अपराह्न

सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड की मैच विनिंग पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने IPL 2022 सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में 30 अप्रैल यानी शुक्रवार को हुए डबल हैडर के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 158 रन बनाए। राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने 52 गेंदो में 67 रन की पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 19.2 ओवर में ये मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया।
जीत के हीरो रहे बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड। सूर्यकुमार यादव 39 गेंदो में 51 रन की अहम पारी खेली वहीं फिनिशर का रोल टिम डेविड और डेनियल सैम्स ने अदा किया। टीम ने कप्तान रोहित शर्मा के जन्मदिन पर उनको यह 2 पॉइंट्स भेंट किए। बता दें मुंबई इंडियंस ने लगातार आठ मुकाबले हारने के बाद इस मुकाबले में जीत दर्ज की है। ये उनकी पहली जीत है।
इस जीत के बाद मुंबई के फैंस काफी उत्साहित है और उन्होंने यादव और डेविड दोनों को इस जीत का श्रेय दिया और शुक्रिया भी बोला। यह जीत मुंबई को विश्वास देगी और आने वाले मुकाबलों में जीतने का साहस भी बढ़ाएगी।
यह रहे ट्विटर के रिएक्शन:
Has no one branded Suryakumar Yadav and Tilak Varma as SKY TV yet?
— Abhishek Mukherjee (@ovshake42) April 30, 2022
Suryakumar Yadav at No 3 Monday, Wednesday, Sunday, Tuesday, Thursday, Saturday and Friday🙏🏽🙏🏽.
— Ian Raphael Bishop (@irbishi) April 30, 2022
Man of the match for our Mr. Dependable Suryakumar Yadav. No.3 is the best position for him. pic.twitter.com/L0s94xVZPW
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) April 30, 2022
Suryakumar Yadav 🥹🫶🏻 carrying this team
Fifty in style 💙— Shrutika // Unreliable Car Season (@Shrustappen33) April 30, 2022
Suryakumar Yadav in this IPL 2022:-
52(36).
68*(37).
43(30).
37(27).
32(21).
7(7).
51(39).What a player. pic.twitter.com/eDN2AD1WBV
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) April 30, 2022
He is not second AB de Villiers. He is Suryakumar Yadav and HE IS HERE TO RULE 🔥 pic.twitter.com/jj0oou5YHk
— Abhay (@TheRampShot) April 30, 2022
Fantastic from SKY, gave Murali Karthik some real education on T20 batting there.
The role of a No.3 is not to finish the game. The role of a No.3, or any batter for that matter, is to advance the game to a position from which a standard job from the rest should win the match.
— Alagappan Vijayakumar (@IndianMourinho) April 30, 2022
Tim David saves Mumbai is the only headline I will accept.
— Jarrod Kimber (@ajarrodkimber) April 30, 2022
Relief and must say pleased for @mipaltan Imp for what has happened to them this season. Should get better. Tim David can be the finisher they need. Should play all games.
— Boria Majumdar (@BoriaMajumdar) April 30, 2022
Tim David for a non subcontinent lad has insane numbers vs leg spin.
93(53) in T20Is v leggies out just once
198(137) in domestic T20s @ 33.
Won't find many even in the SC with better numbers.— Abhay (@ImAbhay3) April 30, 2022
Biggest positive for Mumbai Indians from this match will be Tim David, such a good player, proved in each & every league. Good to see him coming well in IPL.
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 30, 2022
MI must regret playing Tim David today, it breaks their 8 match losing spree.
— Gaurav Sethi (@BoredCricket) April 30, 2022
Rohit & his clown management surprised watching Tim David can bat this well eh
— arfan (@Im__Arfan) April 30, 2022
Finishers like Tim David in the Team, this is what I always wanted mate!!! Believe in the raw talent. Need to set up @BrevisDewald in the system as well to gain frequent momentum!! 💙
— RaghavWrites (@itz_raghavsuraj) April 30, 2022
Tim David playing the winning knock for Mumbai Indians 👏 #RRvMI #MIvsRR #RRvsMI#MumbaiIndians #IPL2022 pic.twitter.com/f9ZBk9r7oV
— Ashutosh Srivastava (@kingashu1008) April 30, 2022
सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और टिम डेविड की पारियों की बदौलत इस लक्ष्य को किया गया हासिल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई टीम की ओर से ओपनर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन में पावरप्ले में कई ताबड़तोड़ शॉट्स लगाए। कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर नाकाम रहे और 2 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने एक अहम साझेदारी बनाई और टीम को मुश्किलों से निकाला। दोनों खिलाड़ियों ने शुरुआत धीमी करी और बाद में प्रेशर रिलीज शॉट्स भी मारे। दोनों बल्लेबाजों ने रवि अश्विन और यजुवेंद्र चहल को बड़े ही आराम से खेला और बाकी गेंदबाजों पर बाउंड्री जड़ी।
इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद टिम डेविड ने 9 गेंदों पर 20 रन जड़े और डेनियल सैम्स के छक्के की बदौलत मुंबई में इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज की।