धोनी को लेकर CricTracker हिंदी के पोल में बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी को लेकर CricTracker हिंदी के पोल में बड़ा खुलासा

CricTracker हिंदी ने धोनी और उथप्पा को लेकर किया था इंस्टाग्राम पोल।

MS Dhoni. (Photo Source: IPL/BCCI)
MS Dhoni. (Photo Source: IPL/BCCI)

IPL में जब भी सबसे सफल कप्तान की बात होती है, तो CSK टीम के कप्तान यानी के सभी के प्यारे धोनी का नाम इस लिस्ट में सबसे टॉप पर आता है। टूर्नामेंट के पहले सीजन से ही सभी को धोनी का दम पता चल गया था, पहले IPL के पहले सीजन में टीम खिताब नहीं जीत पाई थी लेकिन धोनी ने अपनी कप्तानी से सभी को ये बता दिया था कि एक नई टीम आने वाले है जो सभी की नाम में दम कर देगी। भले ही कप्तानी के जरिए धोनी की गाड़ी ने लीग में रफ्तार पकड़ रखी हो, लेकिन बल्ले से वो कई सालों से निराश कर रहे हैं।

भारतीय फैन्स का दावा, धोनी का इस साल होगा आखिरी IPL

धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई टीम को कई बार चैंपियन बनाया है, साल 2021 में भी CSK टीम ने KKR को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था। लेकिन बतौर बल्लेबाज माही मैदान मारने में असफल साबित हो रहे हैं, जिसके कारण उनकी हर साल आलोचना बढ़ रही है। लेकिन शानदार कप्तानी उनकी फेल बल्लेबाजी को साइड करती आई है, वहीं इस बार भी बल्ले से माही के कमाल का सभी को इंतजार है। तो दूसरी ओर फैन्स अब शायद माही का खेल देखना पसंद नहीं कर रहे हैं।

*CricTracker हिंदी ने धोनी और उथप्पा को लेकर किया था इंस्टाग्राम पोल।
*पोल में फैन्स पूछा था कि दोनों में से किस खिलाड़ी का ये आखिरी IPL होगा।
*जहां इस पोल में फैन्स ने सबसे ज्यादा वोट धोनी के नाम पर दिए हैं।
*वहीं माही के साथी यानी की उथप्पा को मिले लोगों से काफी कम वोट।

CricTracker हिंदी ने किया था धोनी को लेकर ये पोल

(Photo Source: Instagram)
(Photo Source: Instagram)

पोल के नतीजे पर डालिए एक नजर

(Photo Source: Instagram)
(Photo Source: Instagram)

धोनी आ गए थे फैन्स के निशाने पर

वहीं सुरेश रैना को इस साल CSK टीम ने नहीं खरीदा था, जिसके बाद बाकी की 9 टीमों ने भी मिस्टर आईपीएल को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखी और वो अनसॉल्ड रह गए थे। जिसके बाद फैन्स ने माही को काफी ज्यादा ट्रोल किया था।

close whatsapp