मयंक अग्रवाल और शिखर धवन के बीच नहीं है कोई लड़ाई
मयंक अग्रवाल ने हाल ही में साझा की एक इंस्टा रील।
अद्यतन - मार्च 24, 2022 12:02 अपराह्न

26 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में पंजाब की टीम पहली बार मयंक अग्रवाल की कप्तानी में खेलेगी, वहीं टीम के लिए उनके नए बल्लेबाज यानी की शिखर धवन ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। मयंक के हाथ में पूरी की पूरी पंजाब टीम नई होगी, जिसे जीत की राह पर रखना इस नए कप्तान के लिए चुनौती भरा काम होने वाला है। वहीं दूसरी ओर धवन को अपनी 8 करोड़ से ज्यादा की रकम को साबित करना होगा और अपने नाम के मुताबिक धाकड़ बल्लेबाजी करनी होगी। इस बीच दोनों खिलाड़ी के बीच कप्तानी का कोई विवाद नजर नहीं आ रही है, जिसका नजारा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिखा है।
कप्तानी को लेकर शिखर धवन नहीं हैं मयंक अग्रवाल से नाराज
मेगा ऑक्शन के बाद खबरें आई थी कि पंजाब टीम शिखर धवन को नए कप्तान के तौर पर देख रही है, लेकिन बाद में टीम ने अपने पुराने खिलाड़ी यानी की मयंक अग्रवाल पर भरोसा जताया और उन्हें कप्तान बना दिया। लेकिन शायद टीम के इस फैसले से शिखर धवन को कई असर नहीं पड़ा और वो बतौर बल्लेबाज इस सीजन में टीम को आगे ले जाने के मूड में दिख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मयंक कप्तानी के लिए काफी ज्यादा ही उत्साहित नजर आ रहे हैं।
*मयंक अग्रवाल ने हाल ही में साझा की एक इंस्टा रील।
*रील में मयंक के साथ दिख रहे हैं शिखर धवन-लिविंगस्टोन।
*तीनों खिलाड़ी इस रील में जमकर कर रहे हैं मजाक-मस्ती।
*इस वीडियो को देखने के बाद नहीं लगता धवन है मयंक से नाराज।
यहां देखें तीनों खिलाड़ियों की वो रील
आकाश चोपड़ा ने की है धवन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़े ने शिखर धवन को लेकर बड़ा बयान दिया है, चोपड़ा की माने तो इस साल धवन पंजाब टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाएंगे और साथ वो ऑरेंज कैप भी जीत सकते हैं।