धोनी के CSK टीम की कप्तानी छोड़ने के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने कुछ इस तरह से दी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी के CSK टीम की कप्तानी छोड़ने के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने कुछ इस तरह से दी प्रतिक्रिया

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रवींद्र जडेजा अब तक के दूसरे पूर्णकालिक कप्तान हैं।

MS Dhoni and Ravindra Jadeja. (Photo Source: IPL/BCCI)
MS Dhoni and Ravindra Jadeja. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन का आगाज 26 मार्च से गत-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले के साथ होगा। जिसको लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एक बड़ी खबर कप्तानी के मामले में सामने आई है।

जिसमें टीम के लिए अब IPL के सभी सीजन में इस जिम्मेदारी को संभालने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने रवींद्र जडेजा को टीम का अगला कप्तान नियुक्त करने का फैसला किया है। बता दें कि साल 2008 में जब IPL की शुरुआत हुई थी उस समय से धोनी टीम के लिए बतौर पूर्णकालिक कप्तानी जिम्मेदारी निभा रहे थे वहीं उनकी गैरमौजूदगी में कुछ मैचों में सुरेश रैना ने कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला था।

जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के लिए जडेजा दूसरे पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। साल 2012 के सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रहने वाले रवींद्र जडेजा ने खुद को एक बेहतरीन ऑलराउंडर के तौर पर स्थापित किया है। वहीं सुरेश रैना का अब IPL के इस सीजन में हिस्सा ना होने से जडेजा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। इस फैसले की आधिकारिक जानकारी CSK टीम की ऑफीशियल वेबसाइट के माध्यम से दी गई।

पिछले 2 IPL सीजन से धोनी ने बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दिया है

IPL 2022 सीजन के मेगा ऑक्शन के आयोजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने जिन 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया था, उसमें रवींद्र जडेजा पहले स्थान पर थे, जिनको टीम ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन करने का फैसला किया था। वहीं इसके बाद उन्होंने धोनी को 12 करोड़ रुपए में दूसरे नंबर पर रिटेन किया था।

साल 2020 अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी ने IPL के पिछले 2 सीजन में टीम के लिए बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दिया है। यहां तक की साल 2020 के सीजन में CSK की टीम पहली बार प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में भी कामयाब नहीं हो सकी थी। लेकिन इसके बाद टीम ने अगले सीजन में शानदार वापसी करते हुए खिताब को अपने नाम किया।

यहां पर देखिए धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/sarthakkpadhii/status/1506919524653621257

close whatsapp