इधर धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, उधर इमोशनल हो गए विराट - क्रिकट्रैकर हिंदी

इधर धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, उधर इमोशनल हो गए विराट

विराट ने धोनी के साथ गले मिलते हुए तस्वीर की साझा।

Virat Kohli and MS Dhoni
Virat Kohli and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

कल का दिन धोनी के फैन्स के लिए निराशा भरा रहा, जहां माही ने अचानक से CSK की कप्तानी को छोड़ने का फैसला कर लिया। वैसे तो धोनी अपने अचानक लिए गए फैसलों को लेकर काफी मशहूर हैं, लेकिन ये किसी को नहीं पता था कि कैप्टन कूल आईपीएल शुरू होने से 2 पहले ही कप्तानी को गुडबाय कह देंगे। वहीं अब माही के फैन्स सिर्फ हैरान है और सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जता रहे हैं, तो दूसरी ओर RCB टीम के पूर्व कप्तान यानी की विराट कोहली भी धोनी के फैसले से इमोशनल हो गए।

कप्तानी धोनी ने छोड़ी, भावुक विराट हो गए

आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की सूची में धोनी टॉप करते हैं, ये बात सभी को पहले सीजन से पता है। भले ही माही अपनी कप्तानी में टीम साल 2008 में पहला खिताब नहीं जीता पाए हों, लेकिन उसके बाद जो हुआ वो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को जीत की आदत डलवा दी थी, भले ही उनका बल्ला काफी समय से शांत था लेकिन उनकी कप्तानी टीम को जीत के शिखर पर ले जा रही थी। अब इसी को लेकर विराट ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर धोनी की कप्तानी को याद किया है।

*विराट ने धोनी के साथ गले मिलते हुए तस्वीर की साझा।
*कोहली ने लिखा- फैन्स आपके इस चैप्टर को कभी नहीं भूल पाएंगे।
*हमेशा आपके लिए इज्जत रहेगी धोनी भाई- विराट कोहली।
*सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है विराट का ये पोस्ट।

विराट कोहली का ये सोशल मीडिया पोस्ट हुआ वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

अब जडेजा पर होगी अहम जिम्मेदारी

कल से शुरू हो रहे आईपीएल में अब धोनी बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे, वहीं CSK की कप्तानी जडेजा के हाथों में होगी। जहां जडेजा अपनी कप्तानी का डेब्यू कल होने वाले सीजन के पहले मैच में KKR के खिलाफ करेंगे।

close whatsapp