IPL 2022: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में होने वाले मैच की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में होने वाले मैच की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

RCB के लिए बतौर कप्तान खेलने वाले फाफ डु प्लेसिस पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

Virat Kohli. (Photo via IPL/BCCI)
Virat Kohli. (Photo via IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन की शुरुआत 26 मार्च को हो गई वहीं इस सीजन का तीसरा मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की नजरें इस बार अपनी पहली IPL ट्रॉफी को जीतने पर होगी। जिसको लेकर कप्तानी के मोर्चे पर बदलाव साफतौर पर देखने को मिल रहा है।

मयंक अग्रवाल की कप्तानी में खेलने वाली पंजाब किंग्स की टीम में इस बार शिखर धवन, लियम लिविंगस्टन और कगिसो रबाडा जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अकेले अपने दम पर टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन करके हैं। मयंक अग्रवाल की कप्तानी को लेकर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

वहीं दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की बात की जाए तो विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद टीम ने अनुभवी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को टीम का नया कप्तान बनाया है। हालांकि शुरुआती कुछ मैचों में ग्लेन मैक्सवेल के ना होने से टीम को उनकी कमी जरूर खल सकती है, वहीं दिनेश कार्तिक इस सीजन में विकेटकीपर के तौर पर दिखने वाले हैं।

मैच जानकारी:

मैच 3 – पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

स्थान – डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, मुंबई

स्थान और समय – 27 मार्च को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट

लाइव स्ट्रीमिंग – स्टोर स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

पिच रिपोर्ट

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अभी तक IPL के सिर्फ 7 मुकाबले ही खेले गए हैं, जिसमें लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को आसानी से जीत हासिल मिलते हुए देखने को मिली है।

संभावित अंतिम एकादश

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स टीम की इस मैच को लेकर संभावित एकादश की बात की जाए तो उसमें मयंक अग्रवाल और शिखर धवन जहां ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगेष। वहीं मध्यक्रम में लियम लिविंस्टन, प्रभसिमरन सिंह, शाहरुख खान और ओडेन स्मिथ अहम भूमिका में दिखने वाले हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में संदीप शर्मा और राहुल चाहर पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है।

संभावित एकादश – मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियम लिविंगस्टन, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शाहरुख खान, ओडिन स्मिथ, ऋषी धवन, हरप्रीत बर्रार, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, संदीप शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की पहले मैच को लेकर संभावित अंतिम एकादश पर बात की जाए तो ओपनिंग की जिम्मेदारी विराट कोहली के साथ कप्तान फाफ डु प्लेसिस संभालेंगे। वहीं मध्यक्रम में दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, शेरफेन रदरफोर्ड देखने को मिल सकते हैं। जबकि गेंदबाजी में वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज होंगे।

संभावित एकादश – फाफ डु प्लेसिस (कप्तान ), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शहबाज अहमद, वानिन्दु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद सिराज।

संभावित Dream11 टीम

दिनेश कार्तिक, शिखर धवन, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), मयंक अग्रवाल (उप-कप्तान), शाहरुख खान, लियम लिविंगस्टन, वानिन्दु हसरंगा, शहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

close whatsapp