महिला वर्ल्ड कप 2022: इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए बांग्लादेश पर दर्ज की बड़ी जीत, फैंस ने ट्विटर पर मनाया जश्न - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला वर्ल्ड कप 2022: इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए बांग्लादेश पर दर्ज की बड़ी जीत, फैंस ने ट्विटर पर मनाया जश्न

इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के साथ महिला वर्ल्ड कप 2022 अंक तालिका में शीर्ष चार टीमें है।

England v Bangladesh . (Photo by Fiona Goodall/Getty Images)
England v Bangladesh. (Photo by Fiona Goodall/Getty Images)

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड में जारी आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के 27 वें मुकाबले में बांग्लादेश को 100 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस बड़ी जीत के साथ इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम 8 अंको के साथ महिला वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अंक तालिका के तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

वहीं दूसरी तरफ, बांग्लादेश के लिए यह जारी आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में आखिरी लीग चरण का मैच था। बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन बल्लेबाजों से सहयोग नहीं मिल पाने के कारण उन्हें प्रतियोगिता में अपने अभियान का समापन निराशाजनक हार के साथ करना पड़ा।

बांग्लादेश का जारी महिला वर्ल्ड कप 2022 में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा, क्योंकि टीम प्रतियोगिता में खेले गए अपने सात मैचों में केवल एक ही मैच जीत पाई। बांग्लादेश महिला वर्ल्ड कप 2022 के अंक तालिका में दो अंको के साथ सातवें स्थान पर है, और इस मैच के साथ वर्ल्ड कप में उनका सफर भी समाप्त हो गया।

बांग्लादेश पर बड़ी जीत के साथ इंग्लैंड ने सिर्फ चार टीमों में बनाई जगह

जबकि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के साथ महिला वर्ल्ड कप 2022 अंक तालिका में शीर्ष चार टीमें है, और सेमीफइनल में शीर्ष दो स्थानों के लिए आपस में भिड़ेंगी। आपको बता दें, भारत का भी सफर महिला वर्ल्ड कप 2022 में दक्षिण अफ्रीका से तीन विकेट की हार के साथ समाप्त हो गया है।

अगर मैच की बात कर रही तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के लिए टैमी ब्यूमोंट (33), नेट साइवर (40) और सोफी डंकले (67) ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को बांग्लादेश के खिलाफ प्रतिस्पर्धी 234/6 स्कोर पोस्ट करने में मदद की, वहीं सलमा खातून ने बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक दो विकेट लिए।

235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के लिए किसी भी बल्लेबाज ने खास योगदान नहीं दिया। लता मंडल (30) के अलावा कोई भी बांग्लादेशी बल्लेबाज 25 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया और इस तरह टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 100 रनों की शिकस्त झेलनी पड़ी। इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन और चार्ली डीन ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि फ्रेया डेविस ने दो विकेट झटके।

यहां देखें बांग्लादेश पर इंग्लैंड की बड़ी जीत पर ट्विटर ने कैसे प्रतिक्रिया दी –

https://twitter.com/KALYAMPUDI1/status/1507966575684747265?

close whatsapp