इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच को लेकर वेस्टइंडीज ने अपनी 13 सदस्यीय टीम का किया एलान - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच को लेकर वेस्टइंडीज ने अपनी 13 सदस्यीय टीम का किया एलान

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच में एंटिगुआ के मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ।

West Indies Cricket Team
West Indies Cricket Team. (Photo by RANDY BROOKS/AFP via Getty Images)

इंग्लैंड की टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर 3 मैचो की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है। इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एंटिगुआ के मैदान पर खेला गया जो ड्रॉ पर खत्म हुआ। हालांकि इस मैच में दोनों ही टीमों की तरफ से शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला था। अब दोनों ही टीमों के बीच में 16 मार्च से बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल के मैदान पर खेला जाएगा।

इस टेस्ट मैच को लेकर वेस्टइंडीज ने अपनी 13 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है, जिसमें किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। पहले टेस्ट मैच नकुरमाह बोन्नर ने दोनों ही पारियों में शानदार प्रदर्शन किया था। जिसमें पहली पारी में जहां बोन्नर के बल्ले से 123 रन देखने को मिले थे, वहीं दूसरी पारी में उन्होंने अहम समय पर 38 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए मैच को ड्रॉ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका को अदा किया था।

इसके अलावा विंडीज कप्तान क्रेग ब्रैथवेट, जाययन सील्स और जेसन होल्डर ने भी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन पहले टेस्ट मैच में किया था। जिसके बाद क्रिकेट वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट मैच को लेकर टीम में किसी तरह का बदलाव ना करने का फैसला किया।

हम नकुरमाह बोन्नर के प्रदर्शन से काफी खुश हैं – डेसमंड हेंस

क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेंस ने दूसरे टेस्ट मैच को लेकर टीम का एलान करने के साथ अपने बयान में कहा कि, एंटिगुआ के मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट मैच रोमांचक था, जो ड्रॉ पर आखिर में खत्म हुआ। जिसके बाद हमने दूसरे टेस्ट मैच को लेकर टीम में किसी तरह का बदलाव ना करने का फैसला किया है।

वहीं हेंस ने बोन्नर के प्रदर्शन को लेकर अपने बयान में कहा कि, उन्होंने जिस तरह से पहले टेस्ट मैच में प्रदर्शन किया उससे हम सभी काफी खुश हैं। पहली और दूसरी पारी में बोन्नर ने अपने बल्लेबाजी से टीम के अहम योगदान दिया।

यहां पर देखिए दूसरे टेस्ट मैच को लेकर वेस्टइंडीज की टीम

क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), जरमाइन ब्लैकवुड (उप-कप्तान), नकुरमाह बोन्नर, शामराह ब्रुक्स, जॉन कैंपबेल, जोसुआ डि सिल्वा, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, काइल मेयर्स, वीरासैमी परमॉल, एंडरसन फिलिप, केमार रोच, जायडन सील्स।

close whatsapp