WI vs IND: ‘देश के लिए नहीं बल्कि पैसों के लिए खेलते हैं’- टीम इंडिया की नई जर्सी पर फूटा फैंस का गुस्सा
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती थी।
अद्यतन - जुलाई 26, 2023 5:12 अपराह्न

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 जुलाई को केंसिंग्टन ओवल बारबाडोस में खेला जाएगा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया शानदार खेल दिखाते हुए नजर आई थी। वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया शानदार खेल बरकरार रखना चाहेगी। टीम इंडिया इस साल वनडे वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा बनने वाली है।
वहीं वेस्टइंडीज आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले जीत नहीं पाई और टीम वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया शानदार खेल दिखाते हुए नजर आएगी। इसी बीच पहले वनडे मैच से पहले बीसीसीआई ने भारत की नई वनडे जर्सी लांच कर दी है, जो फैंस को कुछ रास नहीं आ रही है।
जर्सी पर ड्रीम 11 का नाम देखकर भड़के फैंस
भारतीय क्रिकेट टीम की न्यू किट स्पॉन्सर Adidas ने जून में तीनों फॉर्मेट के लिए जर्सी लांच की थी। लेकिन पहली बार भारतीय फैंस स्पॉन्सर कंपनी का नाम जर्सी में देख रहे हैं। टीम इंडिया की न्यू जर्सी को लेकर फैंस नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस का मानना है कि टीम इंडिया के नाम के अलावा स्पॉन्सर के नाम ने जर्सी मे ज्यादा जगह घेर ली है।
वहीं कुछ फैंस का मानना है कि यह एक स्पॉन्सर टीम लग रही है ना कि वो टीम जो वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। वहीं आपको बता दें ऐसा पहली बार नहीं है जब जर्सी को लेकर फैंस ने निराशा व्यक्त की है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज की जर्सी को लेकर भी फैंस ने नाराजगी जाहिर की थी। क्योंकि ड्रीम 11 का नाम बड़े और मोटे अक्षरों में लिखा हुआ था।
यह भी पढ़े- जुलाई 26- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
यहां देखें टीम इंडिया की न्यू जर्सी पर फैंस के रिएक्शन-
Dream11 logo in Jersey pic.twitter.com/MbQ46MdVTx
— Ansh Shah (@asmemesss) July 26, 2023
Seems like both Dream 11 and Team India sponsor each other after 28% GST imposed on them. https://t.co/LL8QPPRnAM
— Anuj Acodkar 🇮🇳 (@anuj_acodkar) July 26, 2023
Font size in new Indian ODI team jersey……
INDIA DREAM 11 pic.twitter.com/toIreWLUNJ
— UmdarTamker (@UmdarTamker) July 26, 2023
Fact h ji Fact hai .. #Dream11 pic.twitter.com/KQob7SeApU
— LG (@logicalgabbar) July 25, 2023
Ye kya hai en logo ka dream 11 upar likha hai India ke paiso ke liye kuch bhi kar sakte hai 😡😡#TeamIndia #WIvIND
— Blink4BP🖤💖 (@IndianBlink4BP) July 26, 2023
This is the worst jersey ever. Oppo was so cool then.
— Aakarsh (@_no_user__name) July 25, 2023
इसमें इंडिया ऊपर लिखा हुआ होना चाहिए dream11 नीचे🇮🇳
— cop_Keshar_choudhary (@kesharChoudhury) July 26, 2023
Ab Tak ki sabse bekar design jersey.
— Sunil kumar (@sunil_2804) July 26, 2023
https://twitter.com/AnkushS82004383/status/1684013121441267712?s=20
पैसों के लिए इंडिया से पहले ड्रीम 11 को महत्वता देना, इससे यह साबित होता हे , की टीम इंडिया और @BCCI देश के लिए नही बल्कि पैसों के लिए खेलती हे।
— Yuvraj Lodha 🇮🇳 (@YuvrajLodha007) July 26, 2023
T Shirt से ड्रीम 11 को हटा देना चाहिए पेसो केलिए इंडिया से भी पहले ड्रीम 11 लिखा हुआ है ये बहुत गलत मैसेज जायेगा नई पीढ़ी को ठीक है आप को ड्रीम 11 की इतनी जरूरत है तो टी शर्ट के पीछे लिखवा देना चाहिए था @BCCI @ImRo45
— Gamnaram Rabari (@GamnaramRabari) July 26, 2023