'क्या मजाक चल रहा है?' मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेतन सकारिया को नहीं मिली दिल्ली टीम में जगह तो सोशल मीडिया पर भड़के फैंस - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘क्या मजाक चल रहा है?’ मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेतन सकारिया को नहीं मिली दिल्ली टीम में जगह तो सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में तीन गेंदबाज शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद और कमलेश नागरकोटि के साथ मैदान पर उतरी है।

Chetan Sakariya. (Photo Source: Twitter)
Chetan Sakariya. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का आगाज शानदार तरीके से 26 मार्च को देखने को मिला। जिसके बाद सीजन का दूसरा मुकाबला 5 बार इस खिताब को अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला जा रहा है। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान रिषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

दोनों ही टीमों के बीच में यह मुकाबला मुंबई के ब्रेब्रोन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स टीम की प्लेइंग इलेवन पर बात की जाए तो उसमें तेज गेंदबाजों के तौर पर शार्दुल ठाकुर, कमलेश नागरकोटी और खलील अहमद को शामिल किया गया है। वहीं स्पिन गेंदबाजों के तौर पर अक्षर पटेल, कुलदीप यादव के अलावा ललित यादव को टीम में जगह मिली है।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले मुकाबले को लेकर अपनी अंतिम एकादश टीम में चेतन सकारिया को ना शामिल करते हुए एक चौकाने वाला फैसला लिया है। जिसमें सभी को उम्मीद थी कि 24 साल के चेतन दिल्ली टीम के लिए इस सीजन में एक अहम भूमिका गेंद से निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

चेतन सकारिया को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ 20 लाख रुपए में लिया था

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान चेतन सकारिया को दिल्ली कैपिटल्स टीम की फ्रेंचाइजी ने 4 करोड़ 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। जिसमें 24 साल के चेतन ने खुद को 50 लाख रुपए के बेस प्राइस में शामिल किया था। साल 2021 का IPL सीजन चेतन के लिए गेंद से काफी शानदार गया था जिसमें वह राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे।

चेतन सकारिया ने शानदार गेंदबाज प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में भी अपनी जगह को पक्का किया था, जिसमें उन्हें श्रीलंका के दौरे पर वनडे और टी-20 दोनों में डेब्यू करने का मौका मिला था। वहीं चेतन ने अभी तक IPL में कुल 14 मुकाबले खेलते हुए 30.43 के औसत से 14 विकेट हासिल किए हैं।

यहां पर देखिए चेतन सकारिया को ना शामिल करने पर सोशल मीडिया में फैंस ने कैसे व्यक्त किया अपना गुस्सा:

https://twitter.com/deepking_10/status/1508025681317605382

 

close whatsapp