IPL 2022 में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम शुरुआती कुछ मैचों में अपने अहम खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरेगी।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - मार्च 27, 2022 9:49 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में 2 नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस (GT) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 28 मार्च को मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों ही टीम अपने पहले सीजन की शुरुआत इस मैच के साथ करने जा रही हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी जहां ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या करते नजर आयेंगे। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इस जिम्मेदारी को संभालने का काम केएल राहुल करेंगे जो पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाल रहे थे।
गुजरात टाइटंस टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें सभी की नजरें सबसे ज्यादा पहली बार IPL में बतौर कप्तान खेलने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर रहने वाली हैं, क्योंकि टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद वह पहली बार मैदान में उतरेंगे। वहीं इसके अलावा उनकी टीम में शुभमन गिल और राशिद खान के तौर पर 2 अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद होंगे।
वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जांयट्स की टीम को लेकर बात की जाए तो उनके पास कप्तान केएल राहुल के अलावा क्विंटन डी कॉक और मनीष पांडे जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद होंगे। हालांकि टीम को शुरुआती कुछ मैचों में जेसन होल्डर, काइल मेयर्स और मार्कस स्टोइनिस के बिना ही मैदान में उतरना पड़ेगा।
मैच जानकारी:
मैच 1 – गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
स्थान – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
दिन और समय – 28 मार्च को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर
लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
पिच रिपोर्ट
वानखेड़े मैदान पर खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर बल्लेबाजों को काफी लाभ मिलने वाला हैं। जिसके टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना में बिल्कुल भी परहेज नहीं करेगी क्योंकि यहां पर लक्ष्य का पीछा करना ओस की वजह से थोड़ा आसान हो जाएगा।
संभावित अंतिम एकादश
गुजरात टाइटंस
सीजन के पहले मैच को लेकर गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग की बात की जाए तो शुभमन गिल और मैथ्यू वेड जहां पारी की शुरुआत करते हुए नजर आयेंगे। वहीं मध्यक्रम में कप्तान हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर और अभिनव मनोहर जिम्मेदारी संभालेंगे। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और राशिद खान अहम भूमिका में दिखेंगे।
संभावित एकादश – शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवातिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्युसन, आर साई किशोर।
लखनऊ सुपर जायंट्स
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के पहले मैच की संभावित एकादश को लेकर बात की जाए कप्तान लोकेश राहुल के साथ ओपनिंग में क्विंटन डी कॉक जिम्मेदारी संभालेंगे। जबकि मध्यक्रम में एविन लुईस, मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा अहम भूमिका में होंगे।
संभावित एकादश – लोकेश राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, मनन वोहरा, मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अंकित राजपूत, दुष्मांता चामीरा।
संभावित Dream11 टीम:
क्विंटन डी कॉक, लोकेश राहुल (कप्तान), मनीष पांडे, डेविड मिलर, शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, राशिद खान, रवि बिश्नोई।