अपनी मीठी-मीठी बातों से युजवेंद्र चहल को बेवकूफ बना गए विराट
RCB टीम से निकलने के बाद चहल की हुई थी विराट से बात।
अद्यतन - मार्च 29, 2022 4:04 अपराह्न

स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने विराट कोहली की कप्तानी में काफी क्रिकेट खेली है, फिर चाहे वो टीम इंडिया हो या आईपीएल में RCB की टीम। लेकिन अब काफी कुछ बदल चुका है विराट अब RCB टीम के कप्तान नहीं है, तो चहल का भी साथ इस टीम से छूट गया है। एक ओर जहां कोहली इस टीम से अब बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं, तो चहल आज राजस्थान की टीम से अपना डेब्यू करेंगे। लेकिन आज के मैच से पहले फिरकी के इस फनकार ने एक बड़ा खुलासा किया है, जो पूर्व कप्तान कोहली से जुड़ा हुआ है।
विराट ने चहल को चने के झाड़ पर चढ़ा दिया था अपनी बातों से!
विराट कोहली और चहल के बीच चीजें काफी समय से सही नहीं चल रही हैं, 2021 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में चहल का चयन नहीं हुआ था और उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली थी। उस समय में भी फैन्स विराट से काफी निराश हुए थे, वहीं चहल की जगह टीम में राहुल चाहर का चयन हो गया था। वहीं बाद में RCB टीम ने भी चहल को रिटेन नहीं किया था, जिसके बाद फैन्स ने टीम को निशाने पर ले लिया था और जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया था।
*विराट कोहली को लेकर चहल ने Times of India को दिया बड़ा बयान।
*RCB टीम से निकलने के बाद चहल की हुई थी विराट से बात।
*उस दौरान कोहली ने स्पिन गेंदबाज को बोल दी थी बहुत बात।
*विराट बोले थे- चहल रॉयल तो है ही तूं अभी भी।
अभी भी RCB टीम को याद करते हैं चहल
वहीं चहल अभी भी RCB टीम को याद करते हैं, जिसे लेकर वो पहले ही बड़ा बयान साझा कर चुके हैं। चहल ने कहा था कि वो RCB टीम से काफी जुड़े हुए हैं और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो किसी और टीम से भी आईपीएल खेलेंगे। वहीं स्पिन गेंदबाज ने बताया कि RCB की टीम उन्हें रिटेन नहीं करना चाहती थी।