राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मात देते हुए IPL 2022 सीजन की धमाकेदार तरीके से की शुरुआत - क्रिकट्रैकर हिंदी

राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मात देते हुए IPL 2022 सीजन की धमाकेदार तरीके से की शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से युजवेंद्र चहल ने 4 ओवरों में 22 रन देकर 3 विकेट झटके।

Rajasthan Royals. (Photo Source: IPL/BCCI)
Rajasthan Royals. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 5वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच में पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को खेल के सभी विभागो में पछाड़ते हुए 61 रनों से एकतरफा मात दी और सीजन का आगाज जीत के साथ किया। राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्लेबाजी में जहां कप्तान संजू सैमसन ने अर्धशतक लगाया वहीं गेंदबाजी में चहल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

शुरुआत से ही किया अटैक और बनाया 200 से ज्यादा का स्कोर

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ओपनिंग जोड़ी के तौर पर जॉस बटलर और यशस्वी जायसवाल मैदान पर उतरे। जिसमें पहले ओवर में भुवनेश्वर कुमार की एक नो-बॉल के चलते बटलर को जीवनदान मिला। जिसके बाद राजस्थान के बल्लेबाजों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी देखने को मिली।

जॉस बटलर ने जहां 35 रनों की पारी खेली वहीं यशस्वी जायसवाल 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन और देवदत्त पद्दीकल के बीच में शानदार साझेदारी देखने को मिली जिससे टीम के लिए 200 का स्कोर बनाना आसान हो गया। सैमसन ने जहां 27 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली वहीं पद्दीकल के बल्ले से 29 गेंदों में 41 रन आए। वहीं अंत के ओवरों में शिमरोन हेटमायर ने 13 गेंदों में 32 रनों की पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 20 ओवरों में 210 तक पहुंचा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी में उमरान मलिक और टी नटराजन ने 2-2 विकेट हासिल किए।

शुरू से हावी दिखे राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज

211 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शुरुआत किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुई। जिसमें टीम को पहला झटका कप्तान केन विलियमसन के रूप में 3 के स्कोर पर लगा, इसके बाद 7 और 9 के स्कोर पर राहुल त्रिपाठी और निकोलस पूरन भी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। पहले 6 ओवरों में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 14 रन ही बना सकी।

यहां से टीम का वापसी करना एक तरह से बिल्कुल ही नामुमकिन दिखने लगा, लेकिन एडिन मार्करम और वॉशिंगटन सुंदर की पारियों ने टीम को एक बड़ी हार से बचाने का काम किया। जिसमें मार्करम ने जहां नाबाद 57 रनों की पारी खेली वहीं सुंदर के बल्ले से 14 गेंदों में 40 रनों की पारी देखने को मिली। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से गेंदबाजी में चहल ने जहां 3 विकेट अपने नाम किए वहीं प्रसिद्ध कृष्णा और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट हासिल किए।

यहां पर देखिए राजस्थान रॉयल्स टीम की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Keshu__11/status/1508831574531317762

https://twitter.com/Keshu__11/status/1508831574531317762

close whatsapp