आयुष बडोनी को आया गुस्सा और कर दिया महिला दर्शक को गेंद से घायल - क्रिकट्रैकर हिंदी

आयुष बडोनी को आया गुस्सा और कर दिया महिला दर्शक को गेंद से घायल

बल्लेबाजी करते हुए आयुष बडोनी ने मारा था जोरदार छक्का।

Ayush Badoni’s six hit a female spectator in the crowd during LSG vs CSK in IPL 2022. (Photo Source: Twitter)
Ayush Badoni’s six hit a female spectator in the crowd during LSG vs CSK in IPL 2022. (Photo Source: Twitter)

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीजन में अपनी जीत का खाता खोल लिया है, वहीं जीत में एक बार फिर से युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी का भी अहम हाथ रहा। चेन्नई टीम के खिलाफ भले ही आयुष बडोनी ने बहुत छोटी सी पारी खेली हो, लेकिन उनकी ये छोटी सी पारी उस वक्त टीम के लिए सबसे अहम पारी बनकर सामने निकली और टीम ने जीत का खाता खोल लिया। लेकिन गेंद से बमबारी करने वाले बडोनी ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे वो नहीं करना चाहते थे और उसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

आयुष बडोनी के छक्के से फूट गया महिला दर्शक का सिर

कल रात IPL में जमकर रनों की बारिश हुई, जिसकी शुरूआत जडेजा की टीम ने की थी और अंत राहुल की टीम ने किया। पहले खेलते हुए चेन्नई टीम की शुरूआत शानदार हुई थी और उथप्पा का बल्ला जमकर बोला था, जिसके बाद बाकी के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए। 20 ओवर में CSK ने कुल 210 रन बनाए और ये टारगेट मुश्किल लग रहा था चेज करना। लेकिन राहुल और डीकॉक की धमाकेदार शुरूआत ने टीम का काम आसान कर दिया और बाद में लुईस के साथ आयुष बडोनी ने मिलकर टीम को 6 विकेट से जीता दिया।

*बल्लेबाजी करते हुए आयुष बडोनी ने मारा था जोरदार छक्का।
*जिसके बाद गेंद जा कर लगी महिला दर्शक के सिर पर।
*गेंद लगने से घायल हो गई वो महिला दर्शक।
*वहीं युवा बल्लेबाज ने अपनी पारी में 9 गेंदों पर बनाए 19 रन ।

यहां देखें कैसे लगी महिला दर्शक को वो गेंद

https://twitter.com/time__square/status/1509590551145811978?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1509590551145811978%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fipl-2022-ayush-badonis-six-hits-female-spectator-during-csk-vs-lsg-clash%2F

कौन है ये युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी

भले ही गुजरात के खिलाफ केएल राहुल की टीम हार गई हो, लेकिन इस मैच में आयुष बडोनी ने डेब्यू करते हुए अर्धशतक लगाया था और कल के मैच में भी रफ्तार के साथ बल्लेबाजी की। बडोनी उत्तराखंड के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने अपना क्रिकेट दिल्ली से खेला और उनका घरेलू क्रिकेट का बहुत कम अनुभव है। वहीं ये युवा बल्लेबाज इंडिया-19 के लिए कई बार कमाल कर चुका है और गौतम गंभीर आयुष को इस टीम में लाने वाले मेंटोर हैं।

close whatsapp