Cricket World News: आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

12 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Rohit Sharma and Cheteshwar Pujara (Photo Source: X)
Rohit Sharma and Cheteshwar Pujara (Photo Source: X)

1) 6 सालों में हुआ पहली बार, ICC टॉप 30 रैंकिंग से बाहर हुए रोहित शर्मा

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा पहली बार टेस्ट क्रिकेट की आईसीसी टॉप 30 रैंकिंग बल्लेबाजों की लिस्ट से बाहर हुए हैं। पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में काफी खराब रहा है। 2024-25 सीजन में रोहित शर्मा ने 12 पारी में 11.83 के औसत से सिर्फ 152 रन बनाए हैं। एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने पहली पारी में सिर्फ तीन रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में भारतीय कप्तान छह रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे।

2) काम ना आई स्मृति मंधाना की शतकीय पारी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वनडे सीरीज में किया क्लीन स्वीप

पर्थ में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत को 83 रनों से हराया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं भारतीय टीम के लिए स्मृति मंधाना ने शतकीय पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहीं। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 298 रन बनाए। टीम की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 9 चौके और चार छक्कों की मदद से 110 रनों की तूफानी पारी खेली।

3) WPL 2025 Auction: गुजरात जायंट्स कैंप से बड़ी रिपोर्ट आई सामने, मेंटर मिताली राज ने छोड़ा टीम का साथ

महिला प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी गुजरात जायंट्स ने 2025 ऑक्शन से पहले मिताली राज से नाता तोड़ लिया है। मिताली राज और गुजरात जायंट्स ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। बता दें कि मिताली राज गुजरात जायंट्स के लिए मेंटर की भूमिका निभा रही थीं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार मिताली और गुजरात अब अलग हो गए हैं। आपको बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर का कॉन्ट्रेक्ट तीन सालों तक का था, लेकिन दोनों बार टीम के सबसे निचले पायदान पर रहने के बाद जायंट्स ने मिताली राज को जाने देने का फैसला किया।

4) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरी लगाकर स्मति मंधाना ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में स्मृति मंधाना ने शानदार शतक लगाया। सलामी बल्लेबाज मंधाना का ये वनडे क्रिकेट में नौवां शतक है। मंधाना ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 13 चौके और एक छक्का लगाया। मंधाना का ऑस्ट्रेलिया में ये दूसरा शतक है। हालांकि, मुकाबले में वह 105 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें गार्डनर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। मंधाना का इस साल ये चौथा शतक है और वह ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेट बन गई हैं।

5) KKR फैंस के लिए खुशखबरी, SMAT 2024 में जमकर बोल रहा अजिंक्य रहाणे का बल्ला, देखें आंकड़े

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के चौथे क्वार्टरफाइनल मैच में मुंबई ने विदर्भ के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में मुंबई की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, अजिंक्य रहाणे ने मुंबई की ओर से धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया। मुंबई की ओर से अजिंक्य रहाणे ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 84 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

6) “उसे नंबर-6 पर ही बैटिंग…”, गाबा टेस्ट से पहले रोहित शर्मा को लेकर बोले चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा ने ESPNcricinfo द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में बात करते हुए कहा, “उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत ज्यादा रन नहीं बनाए हैं और ऑस्ट्रेलिया में भी उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही, इसलिए उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का थोड़ा दबाव है। लेकिन उनके जैसे खिलाड़ी को जो अपने खेल को अच्छी तरह से जानते हैं, उन्हें बस अधिक पॉजिटिव होना होगा और अपने फुटवर्क पर थोड़ा और काम करना होगा। अगर उनका स्ट्राइड थोड़ा बड़ा होगा, तो इससे उन्हें मदद मिलेगी।”

7) “हम एक पारंपरिक गाबा की विकेट बनाने की कोशिश कर रहे हैं”- पिच क्यूरेटर का बड़ा बयान

क्रिकेट.कॉम.एयू के हवाले से ब्रिस्बेन गाबा के पिच क्यूरेटर सैंडर्सकी ने कहा कि, साल का अलग-अलग समय निश्चित रूप से इसे अलग बनाता है, यह थोड़ी अलग पिच हो सकती है। मैच के अंतिम दिनों में पिचों में थोड़ी अधिक टूट-फूट हो सकती है, जबकि सीजन की शुरुआत में पिचें आमतौर पर थोड़ी ताजा होती हैं और उनमें थोड़ी अधिक क्रैक्स हो सकते हैं।” क्यूरेटर ने आगे कहा कि, “आम तौर पर कहें तो, हम अब भी हर बार उसी तरह से पिच तैयार कर रहे हैं ताकि गाबा को वही अच्छा कैरी, गति और उछाल मिल सके जिसके लिए जाना जाता है। हम बस एक पारंपरिक गाबा विकेट बनाने की कोशिश कर रहे हैं जैसा कि हम हर साल करते हैं।”

8) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की रेस में हारिस राउफ ने मारी बाजी, जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर आईसीसी का बेहतरीन अवार्ड किया अपने नाम

11 दिसंबर को आईसीसी ने पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ नवंबर 2024 के विजेता की घोषणा की है। पाकिस्तान के घातक तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने यह बेहतरीन अवार्ड अपने नाम किया है। बता दें कि, हारिस राउफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में आक्रामक गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट लिए थे। उनकी इसी गेंदबाजी की वजह से पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 साल में पहली बार वनडे सीरीज अपने नाम की थी।

9) Piyush Chawla ने दे डाला कुछ ऐसा बयान, जिसे सुन कप्तान Rohit के खड़े हो जाएंगे कान

पीयूष चावला ने कहा कि- पिछले कुछ समय से रोहित अपनी लय में नहीं है और टेस्ट क्रिकेट में रन नहीं बना पा रहे हैं, ऐसे में मेरे हिसाब से हिटमैन जैसे बल्लेबाज को आप ज्यादा दिन तक खामोश नहीं रख सकते। वहीं जब उनके बल्ले से रन निकलेंगे, तो वो कप्तानी में भी निखरेंगे। साथ ही पीयूष चावला बोले कि- रोहित शानदार सोच के कप्तान हैं, अभी उनका समय थोड़ा खराब चल रहा है लेकिन इस दौर से उन्हें बाहर आने में समय नहीं लगेगा।

10) Virat Kohli और Rohit का अभ्यास देख फैन्स का फूट पड़ा गुस्सा, कर डाले कुछ तीखे कमेंट्स

एडिलेड टेस्ट मैच में टीम इंडिया और फैन्स को Virat Kohli और Rohit Sharma से काफी उम्मीदें थी, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों ने उन उम्मीदों पर आसानी से पानी फेर दिया। ऐसे में अब तीसरे टेस्ट मैच की बारी है, जिसे लेकर रोहित और विराट ने इस टेस्ट मैच के लिए अभी से कड़ा अभ्यास करना शुरू कर दिया है।

close whatsapp