पंजाब के खिलाफ मैच में धोनी ने किया दिल जीत लेने वाला काम, फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

पंजाब के खिलाफ मैच में धोनी ने किया दिल जीत लेने वाला काम, फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ना।

MS Dhoni. (Photo Source: IPL/BCCI)
MS Dhoni. (Photo Source: IPL/BCCI)

हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2022 में अपने पहले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अब तक खेले गए हर मुकाबले में एमएस धोनी ने अपनी एक छाप छोड़ी है। जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज ने इस सीजन में अपने पहले दो मैचों में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने तीसरे मुकाबले में उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है।

इस मुकाबले में धोनी की प्रतिभा और ईमानदारी दोनों ही एकसाथ मैदान पर देखने को मिली। इस रोमांचक मुकाबले के दौरान स्टंप के पीछे एक शानदार डाइविंग कैच लपकने के बाद धोनी ने ईमानदारी का अद्भुत नजारा पेश किया। दिग्गज विकेटकीपर ने लेग साइड की तरफ एक शानदार कैच लिया लेकिन वो खुद उसको लेकर आश्वस्त नहीं थे जिस कारण माही ने खुद ही थर्ड अंपायर को फैसला देने के लिए इशारा किया।

दरअसल सीएसके के तेज गेंदबाज ड्वेन प्रिटोरियस ने अपने एक ओवर में गेंदबाजी करते हुए लिविंगस्टोन को चकमा दे दिया था। लियम लिविंगस्टोन ने लेग-साइड की दिशा में गेंद को फ्लिक करने की कोशिश की थी लेकिन, वो ऐसा करने में कामयाब ना हो सके थे। विकेटकीपर धोनी ने जल्दी से एक शानदार डाइव लगाई और कैच लपक लिया। रियल टाइम में देखने पर ऐसा लगा कि धोनी ने कैच पकड़ लिया है।

यहां देखिए धोनी के कैच का वो वीडियो

https://twitter.com/Peep00470121/status/1510633734365904898?s=20&t=WTlA77GK6DgRlJyVmdC7gQ

कैच को देखने के लिए ऑनफील्ड अंपायर ने इस मामले को थर्ड अंपायर के पास भेजा। तीसरे अंपायर ने फिर रिप्ले को करीब से देखा और इस नतीजे पर पहुंचे कि गेंद धोनी के कैच पकड़ने से पहले टप्पा खाई थी और बल्लेबाज को नॉटआउट दिया गया।

इस बीच कई फैंस ने 40 साल की उम्र में उनकी फिटनेस की भी सराहना की। बता दें कि धोनी ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और तब से केवल आईपीएल में ही खेलते हैं। विशेष रूप से, उन्होंने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपते हुए सीजन से पहले कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया।

जैसा कि वह पिछले कुछ सत्रों में बल्ले से प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, कई लोगों ने यह भी माना कि वह आईपीएल 2022 में सभी मैच नहीं खेलेंगे। लेकिन इस सीजन के पहले ही मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाया था और सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया था।

धोनी के शानदार खेल भावना को देखने क बाद ट्विटर पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/haage_summane/status/1510629627059789825?s=20&t=ZxhJ8BLBXVy846bEL1W7qw

https://twitter.com/paulmwatson/status/1510629749126746114?s=20&t=vIqhg_fHSjvCsz3q8Hhwsw

close whatsapp