IPL 2022: इन दो वेन्यू पर खेले जा सकते हैं इस साल के प्लेऑफ मुकाबले
22 मई को खत्म होंगे आईपीएल 2022 के लीग स्टेज के सभी मुकाबले।
अद्यतन - अप्रैल 4, 2022 3:10 अपराह्न

आईपीएल 2022 का रोमांच अपने चरम पर है और सभी टीमें टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ अपनी छाप छोड़ने की कोशिश कर रही हैं। जहां उनमें से कुछ उस शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहते हैं जिसका वो अब तक आनंद ले रहे हैं, अन्य टीमें जो अभी तक संघर्ष कर रहे हैं, वो आने वाले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
इस बीच खबर आई है कि मई में होने वाले प्लेऑफ मैचों का आयोजन की जिम्मेदारी दो नए जगहों पर की जा सकती है। पहले यह बताया जा रहा था कि अहमदाबाद प्लेऑफ की मेजबानी करेगा, लेकिन कुछ नए रिपोर्ट्स के अनुसार, लखनऊ को सूची में जोड़ा गया है। फिलहाल, इस पर बसीसीआई की तरफ से आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।
बीसीसीआई प्लेऑफ को लेकर जल्द ही लेगी आखिरी फैसला
स्पोर्ट्स तक के हवाले से एक सूत्र ने कहा कि, “चूंकि इस साल लखनऊ और अहमदाबाद शामिल हो गए हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा यदि प्लेऑफ मैच क्रमशः लखनऊ और अहमदाबाद में आयोजित किए जा सकते हैं। जिसकी चर्चा हमने कुछ दिन पहले की है। कुछ अधिकारी के विचार इसको लेकर एक ही पृष्ठ पर हैं और जल्द ही हमारी बैठक होगी और यदि सब कुछ चर्चा के अनुसार होता है तो आप लखनऊ और अहमदाबाद को प्लेऑफ मैचों की मेजबानी करते हुए देख सकते हैं।”
वर्तमान में, महाराष्ट्र सभी लीग मैचों की मेजबानी कर रहा है। भाग लेने वाली सभी 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। लीग चरण दो शहरों- मुंबई और पुणे में चार स्टेडियम में खेला जा रहा है। वानखेड़े, सीसीआई-ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम मुंबई के तीन मैदान हैं, जबकि महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) स्टेडियम पुणे भी मैचों की मेजबानी कर रहा है।
दो नई फ्रेंचाइजी- गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के जुड़ने से लीग में इस साल से टीमों की संख्या आठ से बढ़कर 10 हो गई है, जिससे कुल मैचों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है यानी 70 लीग मैच और फाइनल सहित चार नॉकआउट मैच इस साल खेले जाएंगे।