ऑस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज ने शेफील्ड शील्ड फाइनल में की भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की नकल, ‘तो फैंस ने कहा तुम्हारी टेक्निक ही गलत है’
शेफील्ड शील्ड का फाइनल मैच वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के बीच खेला गया जो ड्रा पर समाप्त हुआ।
अद्यतन - Apr 4, 2022 5:20 pm

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने अनोखे गेंदबाजी एक्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अपने गेंदबाजी प्रदर्शन और सटीक यॉर्कर फेंकने को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। बुमराह का एक्शन कुछ ऐसा है जिससे उन्हें गेंद में काफी उछाल मिलता है। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया को भी बुमराह के जैसा एक गेंदबाज मिल गया है।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर निक मेडिनसन जो अपनी बल्लेबाजी के लिए अधिक जाने जाते हैं लेकिन उन्होंने शेफील्ड शील्ड के फाइनल मैच में बुमराह की तरह गेंदबाजी की। हालांकि निक मैडिनसन बाएं हाथ से गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं जबकि जसप्रीत बुमराह दांए हाथ से गेंदबाजी करते हैं। निक मेडिनसन की गेंदबाजी का वीडियो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर किया जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Nic Maddinson brings out the Bumrah! #SheffieldShield pic.twitter.com/rPQU5E7VW2
— cricket.com.au (@cricketcomau) April 4, 2022
आपको बता दें, निक मेडिनसन एक पार्ट टाइम गेंदबाज हैं जबकि जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के एक महत्वपूर्ण गेंदबाज के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि शुरुआत में बुमराह का एक्शन काफी चर्चा का विषय बना हुआ था लेकिन बुमराह के बचपन के कोच ने उनके एक्शन का भरपूर समर्थन किया और अब वह भारतीय टीम के लिए एक अमूल्य संपत्ति हैं। मेडिनसन के गेंदबाजी एक्शन से ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के चहरों पर मुस्कान देखने को मिली।
शेफील्ड शील्ड ड्रा पर समाप्त हुआ
शेफील्ड शील्ड फाइनल मैच वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के बीच खेला गया। जिसमें वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 386 रन और दूसरी पारी में 400 रन बनाए। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दो शानदार शतकीय पारियां देखने को मिली। टीम के सलामी बल्लेबाज सैम व्हाइटमैन ने 123 रनों की पारी खेली जबकि 7वें नंबर पर उतरे आरोन हार्डी ने नाबाद 174 रन बनाए और टीम को एक बड़े स्कोर तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई।
वहीं विक्टोरिया टीम की बात करें तो वह पहली पारी में 306 रन ही बना सकी और अंत में मैच ड्रा पर समाप्त हुआ। इस मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया 406 रन से आगे थी। हालांकि पहली पारी में बढ़त को देखते हुए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने शेफील्ड शील्ड जीती। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने 23 साल बाद इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है।
यहां पर देखिए बुमराह की नकल उतराने पर फैंस ने दी क्या प्रतिक्रिया:
That’s a Chinese copy of Bumrah 🤣🤣
— Rahul D / राहुल / راهول (@rdalwale) April 4, 2022
Ruko abhi bumrah ko batata hu 🤨
— Karamvir Singh (@KaramvirS22) April 4, 2022
https://twitter.com/msmaahi07/status/1510838482339766272
Chinese copy of lite version of Bumrah Lite having off day.
— Yash Majiwala (@yash23597) April 4, 2022
Better than Bumrah tbh
— ☃️ (@kohvuuu) April 4, 2022
@Jaspritbumrah93 😅 sir charche h appke
— Mandy (@dahiyamandeep18) April 4, 2022