अगर विराट कोहली को RCB को दिलानी है जीत तो रवि शास्त्री के इस गुरुमंत्र को जरूर सुने भारतीय बल्लेबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

अगर विराट कोहली को RCB को दिलानी है जीत तो रवि शास्त्री के इस गुरुमंत्र को जरूर सुने भारतीय बल्लेबाज

IPL 2023 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को जबरदस्त मात दी।

Ravi Shastri and Virat Kohli (Image Source: BCCI-IPL)
Ravi Shastri and Virat Kohli (Image Source: BCCI-IPL)

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को अपनी बल्लेबाजी की गति को कम नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह बयान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा चुके मुकाबले के बाद दिया। बता दें, IPL 2023 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को जबरदस्त मात दी।

RCB की ओर से विराट कोहली ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 46 गेंदों में 55 रन की बहुमूल्य पारी खेली। हालांकि वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। अब इसी को लेकर रवि शास्त्री ने अपना पक्ष रखा है।

रवि शास्त्री ने ESPNक्रिकइंफो को बताया कि, ‘एक बार जब आप गति पकड़ लेते हैं तो उससे आप बदले मत। दूसरे क्या सोचते हैं इससे आपको कोई मतलब नहीं होना चाहिए। यही विराट कोहली को मेरा संदेश होगा। उनको अपना काम करने दें। टी-20 क्रिकेट में आपको ज्यादा बल्लेबाजों की जरूरत नहीं होती है। अगर आप एक बार सेट हो गए हैं तो फिर आप लगातार बड़े शॉट्स खेल सकते हैं। फिल साल्ट को ही देखें। आपने देखा कि उन्होंने कैसे बल्लेबाजी की।’

रवि शास्त्री ने आगे कहा कि, ‘इससे बाकी बल्लेबाजों के ऊपर भी दबाव पूरी तरह से हट गया। मिचेल मार्श और राइली रूसो ने भी बिना दबाव के शॉट्स खेले। विराट कोहली को भी इसी सोच के साथ बल्लेबाजी करनी चाहिए।’

रोहित शर्मा के खराब फॉर्म को लेकर भी रवि शास्त्री ने रखा अपना पक्ष

रोहित शर्मा के खराब फॉर्म को लेकर रवि शास्त्री ने कहा कि, ‘अगर आप लगातार रन नहीं बना पा रहे हैं तो एक कप्तान के रूप में आपके लिए काम बहुत ही मुश्किल हो जाता है। टीम के बाकी खिलाड़ी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन रोहित को भी अब लगातार रन बनाना बेहद जरूरी हो गया है। इससे खिलाड़ियों के अंदर और भी फुर्ती देखने को मिलती है।’

रोहित शर्मा ने इस सीजन में अभी तक 10 मुकाबलों में 18.40 के साधारण औसत से 184 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस को अब अपना अगला मुकाबला 9 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है।

close whatsapp