साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ डरबन टेस्ट मैच में दर्ज की 220 रनों से बड़ी जीत तो सोशल मीडिया पर सभी ने दी यह प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ डरबन टेस्ट मैच में दर्ज की 220 रनों से बड़ी जीत तो सोशल मीडिया पर सभी ने दी यह प्रतिक्रिया

बांग्लादेश की टीम इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 53 रनों पर ही सिमट गई।

Keshav Maharaj. (Photo by Darren Stewart/Gallo Images/Getty Images)
Keshav Maharaj. (Photo by Darren Stewart/Gallo Images/Getty Images)

बांग्लादेश की टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जिसमें उन्होंने मेजबान टीम के खिलाफ पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली। वहीं इसके बाद अब दोनों ही टीमों के बीच में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला डरबन में खेला गया। इस मैच में मेजबान साउथ अफ्रीकी टीम का दबदबा साफतौर पर देखने को मिला जिसमें उन्होंने इस टेस्ट मैच को 220 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है।

इस टेस्ट सीरीज को लेकर साउथ अफ्रीकी टीम के कई अहम खिलाड़ी नदारद थे, लेकिन इसके बावजूद टीम की तरफ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस मुकाबले के तीनों ही विभाग में साउथ अफ्रीकी टीम से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने अपनी फील्डिंग के दम पर भी सभी को काफी प्रभावित किया। जिसके चलते बांग्लादेश की टीम के पास इसका कोई भी जवाब नहीं था।

बांग्लादेश अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 53 रनों पर सिमटी

इस मैच को लेकर बात की जाए तो बांग्लादेशी टीम के कप्तान मोमीनुल हक ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम ने अपनी पहली पारी में कप्तान डीन एल्गर के 67 और तेंबा बवूमा के 93 रनों की मदद के दम पर 367 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम की तरफ से महमूदुल हसन जॉय की 137 रनों की पारी के बावजूद टीम 298 के स्कोर पर ही सिमट गई।

जिसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम को पहली पारी के आधार पर 69 रनों की अहम बढ़त मिल गई और टीम ने अपनी दूसरी पारी में कप्तान डीन एल्गर के 64 रनों की पारी के चलते 204 का स्कोर बनाने में सफल रही। जिसके चलते बांग्लादेश की टीम को इस मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए 274 रनों का लक्ष्य मिला जो किसी भी मायने में डरबन की पिच पर आसान काम नहीं कहा जा सकता है।

इसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम से खेल रहे 2 स्पिन गेंदबाजों का कमाल इस मैच की आखिरी पारी में देखने को मिला, जिसमें केशव महाराज ने जहां कुल 7 विकेट अपने नाम किए वहीं साइमन हार्मर के खाते में कुल 3 विकेट आए। जिसके चलते बांग्लादेश टीम की दूसरी पारी इस मैच में सिर्फ 53 रनों पर सिमट गई और उसे 220 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

यहां पर देखिए साउथ अफ्रीकी टीम की जीत के बाद सोशल मीडिया पर सभी ने दी क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Mukam73844499/status/1510930717190295554

https://twitter.com/Tumelo_Tucha/status/1510929474782744579

close whatsapp