Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की इवनिंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

28 अगस्त- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

क्रिकेट की दुनिया में 28 अगस्त 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।

Virat Kohli Tamim Iqbal Kane Williamson (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli Tamim Iqbal Kane Williamson (Photo Source: Twitter)

1. वर्ल्ड कप 2023 में खेलने के लिए बेताब है तमीम इकबाल

बांग्लादेश टीम के अनुभवी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने अपने रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम को लेकर बड़ा खुलासा किया है और साथ ही इस चीज की भी खुशी जताई है कि वो ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले ठीक हो सकते हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 5 अक्टूबर से खेला जाएगा।  (यहां पढ़े पूरी खबर)

2. वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम की चिंता, टूर्नामेंट से ठीक पहले चोटिल हुआ ये धाकड़ ऑलराउंडर

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 30 अगस्त को डरबन में खेला जाएगा। T20I सीरीज शुरू होने से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। ग्लेन मैक्सवेल टखने की चोट के कारण T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर)

3. न विराट, न अय्यर, न सूर्यकुमार, ये खिलाड़ी एशिया कप में करेगा नंबर चार पर बल्लेबाजी

एशिया कप 2023 30 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इस दौरान सभी खिलाड़ी कठिन अभ्यास और मैच सिमुलेशन के सेट के साथ अपने बल्लेबाजी पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कई भारतीय खिलाड़ी बल्लेबाजी अभ्यास में हिस्सा लेते नजर आए। (यहां पढ़े पूरी खबर)

4. एशिया कप 2023 सामने है और विराट कोहली अपने बालों को स्टाइल देने में लगे हुए हैं

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने एशिया कप 2023 से पहले अपने नए हेयरस्टाइल की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया। बता दें, एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है। पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। (यहां पढ़े पूरी खबर)

5. भारतीय सेना ने कश्मीर में युवा खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच प्रदान कर जीता मिताली राज का दिल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान Mithali Raj ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ कश्मीर महिला क्रिकेट लीग 2023 के  फाइनल की शोभा बढ़ाई। आपको बता दें, कश्मीर महिला क्रिकेट लीग का आयोजन भारतीय सेना द्वारा किया गया था। (यहां पढ़े पूरी खबर)

6. World Athletics Championship में नीरज चोपड़ा ने Gold जीतकर रचा इतिहास, क्रिकेट जगत के कई लोगों ने दी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं

27 अगस्त को भारतीय दिग्गज जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया। दरअसल, नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इसी के साथ क्रिकेट जगत के कई लोगों ने नीरज चोपड़ा को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। (यहां पढ़े पूरी खबर)

7. Asia Cup 2023: क्या KL Rahul ऐन मौके पर देंगे धोखा? इस तारीख को श्रीलंका के लिए रवाना होगी Team India

एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से होगा। टूर्नामेंट से पहले Team India ने बेंगलुरु में एक सप्ताह के लंबे शिविर में हिस्सा लिया, और सभी टेस्ट क्लियर किए। अब खबर आ रही है कि भारतीय क्रिकेट टीम आगामी एशिया कप 2023 के लिए 29 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना होगी। (यहां पढ़े पूरी खबर)

8. KSCA ने Shreyas Gopal को जारी किया NOC; 2023-24 घरेलू सीजन में इस टीम के लिए एक्शन में आएंगे नजर

कर्नाटक के अनुभवी क्रिकेटर Shreyas Gopal ने आगामी घरेलू सीजन से पहले अपनी घरेलू टीम का साथ छोड़ने का फैसला किया है। आपको बता दें, श्रेयस गोपाल ने कर्नाटक टीम के साथ 2013-14 और 2014-15 में रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और ईरानी कप जीता था। (यहां पढ़े पूरी खबर)

9. World Cup 2023: न्यूजीलैंड के वर्ल्ड कप स्क्वॉड में केन विलियमसन को किया जाएगा शामिल? अगले दो हफ्तों में साफ होगी तस्वीर

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से पहले अपने कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज Kane Williamson को अपनी फिटनेस साबित करने का हर मौका देना चाहती है। आपको बता दें, विलियमसन ने इस साल मार्च में एक आईपीएल 2023 मैच में फील्डिंग के दौरान अपना घुटना चोटिल कर दिया था। (यहां पढ़े पूरी खबर)

10. मैं हैरी ब्रूक को वर्ल्ड कप टीम में शामिल होते हुए नहीं देख रहा- इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का हैरान करने वाला बयान

इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप 2023 के प्रोविजनल स्क्वॉड में हैरी ब्रूक का नाम शामिल नहीं किया था जिसे देखकर कई लोग हैरान थे। स्टोक्स की वापसी के कारन ही ब्रूक को वनडे वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली है। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन की भी यही राय थी। (यहां पढ़े पूरी खबर)

close whatsapp