बाबू भईया वेंकटेश अय्यर तो इस लड़की के चक्कर में फंस गए हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

बाबू भईया वेंकटेश अय्यर तो इस लड़की के चक्कर में फंस गए हैं!

वेंकटश अय्यर आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Priyanka Jawalkar & Venkatesh Iyer (Photo Source: Twitter)
Priyanka Jawalkar & Venkatesh Iyer (Photo Source: Twitter)

वेंकटेश अय्यर ने पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए एक अभिनीत भूमिका निभाई थी और वो अपनी टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के फाइनल में पहुंचाने में कामयाब रहे थे। हालांकि उनकी टीम वहां फाइनल में हार गई थी। वहीं 2022 में, अय्यर अब तक अपनी पिछली प्रदर्शन को दोहराने में विफल रहे हैं।

इस बीच केकेआर के ऑलराउंडर कुछ अलग वजहों से सुर्खियों में आ गए हैं। अय्यर ने हाल ही में तेलुगु अभिनेत्री प्रियंका जावलकर की तस्वीर पर एक कमेंट किया था, जिसे देखकर सभी फैन्स के मन में यही सवाल है कि क्या दोनों डेटिंग कर रहे हैं? प्रियंका जावलकर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें पर्दे के पीछे छिपते देखा जा सकता है, और उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया था।

यहां देखिए प्रियंका जावलकर का वो इंस्टाग्राम पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka Jawalkar (@jawalkkar)

अभिनेत्री के पोस्ट पर जब से वेंकटेश अय्यर ने कमेंट किया है, तब से उनकी डेटिंग की खबरें सामने आ रही है। दरअसल वेंकटेश ने तेलुगु अभिनेत्री की तस्वीर पर ‘क्यूट’ लिखा, जिसके बाद प्रियंका ने कमेंट करके पूछा आप कौन? बस इन दोनों की इतनी सी चैट सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन रही हैं।

यहां देखिए वेंकटेश अय्यर का कमेंट

 

प्रियंका के इस तरीके से पूछने पर फैन्स को लगा कि शायद वो अय्यर को नहीं जानतीं है जिस वजह से फैंस उनके पोस्ट पर अपने अंदाज में वेंकटेश अय्यर की पहचान करवा रहे हैं। एक यूजर्स ने प्रियंका को बताते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट के अपकमिंग स्टार। वहीं दूसरे ने लिखा, तुमसे ज्यादा पॉप्यूलर है वो। एक और यूजर ने लिखा कि हम में से बहुत से लोग यहां पर अय्यर भाई की वजह से हैं। आपको उनकी वजह से शोहरत मिल रही है। वहीं, कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जो इस बातचीत को दोनों के बीच अफेयर से कनेक्ट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका जावलकर ने साल 2017 में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। साल 2018 में आयी टैक्सीवाला में विजय देवरकोंडा के साथ उनकी जोड़ी काफी सुपरहिट हुई थी और इस फिल्म ने प्रियंका को छोटे से करियर में काफी लोकप्रियता दिलाई।

close whatsapp