IPL 2022: MI के खिलाफ पैट कमिंस की तूफानी पारी पर KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दी प्रतिक्रिया
पैट कमिंस ने नंबर-7 पर धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 15 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली।
अद्यतन - अप्रैल 7, 2022 3:09 अपराह्न

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 14वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में 6 अप्रैल को खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पैट कमिंस की तूफानी पारी के बदौलत मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 16वें ओवर में मैच अपने नाम कर लिया।
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस (MI) को पहले बल्लेबाजी के उतारा और कप्तान का यह फैसला सही साबित हुआ, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के गेंदबाजों ने विरोधी टीम को 161 रनों पर रोक दिया, जिसे केकेआर (KKR) ने पांच विकेट रहते ही हासिल कर लिया।
इस रोमांचक मुकाबले में पैट कमिंस थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने दो महत्वपूर्व विकेट झटके और उसके बाद जब ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान बल्लेबाजी करने उतरे तो रिकॉर्ड ही बना दिया। पैट कमिंस ने नंबर-7 पर धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 15 गेंदों में 56 रनों की पारी खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ ये रोमांचक मैच 5 विकेट और 24 गेंदे शेष रहते ही जीता दिया।
श्रेयस अय्यर ने पैट कमिंस की हिटिंग पर हैरानी जताई
पैट कमिंस ने पहली ही गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी की, और उन्होंने अपनी तूफानी पारी के दौरान 3 चौके और 5 छक्के जड़े। मैच के बाद, केकेआर (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पैट कमिंस की हिटिंग पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा जिस तरह से ऑस्ट्रलियाई गेंदबाज ने बल्लेबाजी की, उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था। उन्होंने आगे कहा जब वें कमिंस के बगल में बल्लेबाजी कर रहा था तो वह नेट्स में लगतार आउट हो रहे थे।
श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा: “असाधारण! जिस तरह से वह (पैट कमिंस) गेंद पर प्रहार कर रहे थे, मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। क्योंकि कल जब मैंने उसे नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए देखा तो वह बार-बार बोल्ड हो रहे थे। मैं तब उनके बगल में नेट्स पर बल्लेबाजी कर रहा था। टाइमआउट के दौरान, वेंकटेश अय्यर को मैंने क्रीज पर टिके रहने को बोला और पैट कमिंस को हर चीज पर स्विंग करने और बड़े शॉट खेलने के लिए कहा, क्योंकि वह पहले भी ऐसा कर चुके थे।”
उन्होंने आगे कहा: “हमें शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के रूप में जिम्मेदारी लेनी होगी। पावरप्ले में दोनों पारियों में पिच काफी समान थी। पावरप्ले के बाद, मुझे लगता है कि बल्लेबाजी आसान हो गई थी।”