बायो-बबल हटाने के मामले में भारत से दो कदम आगे है पाकिस्तान! पढ़िए पूरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

बायो-बबल हटाने के मामले में भारत से दो कदम आगे है पाकिस्तान! पढ़िए पूरी खबर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) आगंतुकों को अपने इस फैसले से कर पाएगा आकर्षित?

Pakistan vs West Indies. (Photo by ASIF HASSAN/AFP via Getty Images)
Pakistan vs West Indies. (Photo by ASIF HASSAN/AFP via Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) भी वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए कोविड प्रोटोकॉल खत्म कर सकता है। हाल ही में खबरे थे कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) घरेलू मैचों के लिए बायो-बबल को खत्म करने की योजना बना रहा है।

हालांकि, पाकिस्तान, भारत से एक कदम आगे की  सोच रहा है। घरेलू क्रिकेट में प्रयोग के सफल होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अब जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बायो-बबल को समाप्त कर सकता है। पीसीबी (PCB) यह प्रयोग जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान करना चाहता है। तीन वनडे मैच क्रमशः 6, 8 और 10 जून को खेले जाने की उम्मीद है।

पीसीबी (PCB) ने घरेलू वन-डे टूर्नामेंट के लिए बायो-बबल नहीं बनाया था, लेकिन खिलाड़ियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई थी। प्रतियोगिता के दौरान पीसीबी (PCB) को कोई सख्त नियम नहीं लगाने पड़े और सभी 33 मैच बिना किसी कोविड-19 मामले के सम्पन्न हुए।

पीसीबी (PCB) कोविड प्रोटोकॉल जल्द खत्म कर सकता है

इसलिए, क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्टों के अनुसार, अब पीसीबी (PCB) बायो-बबल के बिना अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करने के लिए आश्वस्त है। यह भी कहा जा रहा है कि पीसीबी (PCB) पाकिस्तान क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज की बीच खेली जाने वाली आगामी सीमित ओवरों की सीरीज को बायो-बबल मुक्त वातावरण में आयोजित कराने का प्रस्ताव क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) को भेजेगा।

पीसीबी (PCB) की योजना के अनुसार, कैरेबियाई खिलाड़ियों के आगमन पर कोई कोविड-19 परीक्षण नहीं होगा और नियमित परीक्षण भी नहीं किया जाएगा। किसी विशेष व्यक्ति का परीक्षण तभी किया जाएगा जब उसमें किसी प्रकार के लक्षण दिखाई देंगे। यदि कोई व्यक्ति कोरोनावायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण करता है, तो उसे पांच दिनों के लिए अलग-थलग कर दिया जाएगा।

आपको बात दें, राष्ट्रीय कमान और नियंत्रण केंद्र (एनसीओसी) को भी समाप्त कर दिया गया है, जिसके कारण सभी सरकारी प्रतिबंध भी हटा दिए गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस पहलू पर फैसला करने के लिए इसे दो बोर्डों पर छोड़ दिया है, हालांकि, इसके लिए दोनों की सहमति आवश्यक है।

close whatsapp