जुलाई 2022 में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम 2 टी-20 अभ्यास मैच भी खेलेगी - क्रिकट्रैकर हिंदी

जुलाई 2022 में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम 2 टी-20 अभ्यास मैच भी खेलेगी

वॉर्म मैच के दौरान भारतीय टीम उस समय इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच भी खेल रही होगी।

Team India. (Photo Source: BCCI)
Team India. (Photo Source: BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम को जुलाई 2022 के महीने में इंग्लैंड का दौरा करना है, जिसमें टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में पहले पिछले दौरे पर बचे एक टेस्ट मैच को खेलने मैदान पर उतरेगी। वहीं इसके बाद टीम को 3 टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज मेजबान टीम के खिलाफ खेलनी है। लेकिन अब टीम इंडिया इस दौरे पर 2 टी-20 अभ्यास मैच भी खेलेगी।

जिसमें पहला अभ्यास 1 जुलाई को डर्बीशायर के खिलाफ इनकोरा काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा वहीं इसके बाद दूसरी टी-20 अभ्यास मैच नॉर्थेम्पटशायर के काउंटी ग्राउंड में 3 जुलाई को खेला जाएगा। बता दें कि डर्बीशायर की टीम में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ शान मसूद और श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल का भारतीय टीम को सामना करना पड़ेगा।

साल 2021 में भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे के दौरान सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच कोरोना संक्रमण मामलों को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था। जिसके बाद टीम इंडिया अब इस आखिरी मुकाबले के साथ इस दौरे की शुरुआत करेगी जो 1 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं इसके बाद दोनों ही टीमों के बीच में 7 जुलाई से टी-20 सीरीज खेली जाएगी और उसके बाद वनडे सीरीज का आयोजन किया जाएगा।

बता दें कि 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अभी भारतीय टीम 2-1 से आगे है, जिसके बाद सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं इंग्लैंड टीम के टेस्ट फॉर्मेट में हालिया प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इतिहास को रच सकती है।

यहां पर देखिए भारतीय टीम के आगामी इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल:

रिशेड्यूल टेस्ट मैच –

1 जुलाई से 5 जुलाई तक, एजबेस्टन

टी-20 वॉर्म-अप मैच

1 जुलाई – डर्बीशायर इलेवन बनाम भारतीय इलेवन (इनकोरा काउंटी ग्राउंड, डर्बी)

3 जुलाई – नॉर्थेम्पटशायर इलेवन बनाम भारतीय इलेवन (काउंटी ग्राउंड, नॉर्थेम्पटन)

टी -20 सीरीज:

पहला टी-20 – 7 जुलाई, एजेस बाउल

दूसरा टी-20 – 9 जुलाई, एजबेस्टन

तीसरा टी-20 – 10 जुलाई, ट्रेंट ब्रिज

वनडे सीरीज:

पहला वनडे – 12 जुलाई, द ओवल

दूसरा वनडे – 14 जुलाई, लॉर्ड्स

तीसरा वनडे – 17 जुलाई, ओल्ड ट्रैफर्ड

close whatsapp