IPL 2022: सिर्फ स्पिनर बनकर खुश नहीं हैं राशिद खान! अपने नए लक्ष्य का किया खुलासा
राशिद खान अब अपने शस्त्रागार में एक और कौशल जोड़ना चाहता है।
अद्यतन - Apr 9, 2022 12:00 pm

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 16वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 8 अप्रैल को खेला गया। इस रोमांचक मैच में जीत के लिए दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में जीत नवोदित फ्रेंचाइजी की हुई।
इस रोमांचक मैच में गुजरात टाइटन्स (GT) से टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। पंजाब टीम के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 64 रनों की धुआंधार पारी खेली, वहीं गुजरात टाइटन्स (GT) के स्टार स्पिनर राशिद खान ने 3 विकेट झटके, वहीं दर्शन नालकंडे को दो सफलताएं मिली।
जीत के लिए 190 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि नई फ्रेंचाइजी ने मात्र 32 रनों पर सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया। जिसके बाद शुभमन गिल ने 59 गेंदों पर 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल गुजरात टाइटन्स (GT) को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।
मैं बल्ले से प्रदर्शन करना चाहता हूं: राशिद खान
लेकिन जब गुजरात टाइटन्स (GT) को आखिरी दो गेंदों पर 12 रन चाहिए थे, तब राहुल तेवतिया ने करिश्माई दो छक्के लगाकर टीम को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 6 विकेट की जीत दिला दी। यह जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में गुजरात टाइटन्स (GT) की लगातार तीसरी जीत है। आपको बता दें, नई फ्रेंचाइजी ने अब तक के अपने सभी मैच जीते है, और फिलहाल आईपीएल 2022 (IPL 2022) की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है।
मैच के बाद, गुजरात टाइटन्स (GT) के उप-कप्तान राशिद खान ने कहा उन्हें कई विभागों में अपनी टीम को योगदान देना चाहिए। वह चल रहे आईपीएल 2022 (IPL 2022) में फ्रैंचाइजी के लिए गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी जोरदार प्रदर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा वह और बेहतर बल्लेबाज बन सकते है।
राशिद खान ने स्पोर्टस्टार के हवाले से कहा: “मुझे लगता है कि मैं फिलहाल जो हूं, उससे कहीं बेहतर बल्लेबाज बन सकता हूं। मुझे बल्लेबाजी विभाग में अधिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मैं अपनी बल्लेबाजी पर अक्सर काम करता रहता हूं। पिछले कुछ वर्षों में, मेरी अपनी बल्लेबाजी से थोड़ी अधिक उम्मीदें बढ़ी हैं। मुझे लगता है कि मैं कम से कम महत्वपूर्ण 20-25 रन टीम को दे सकता हूं। मुझे पता है कि मेरे पास बल्ले से योगदान देने का कौशल और प्रतिभा है। यह आप में वह विश्वास लाने के बारे में है कि आप बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन दें सकते हैं।”