रॉस टेलर के बाद अब न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास लेने का किया ऐलान
साल 2008 में हामिश बेनेट ने साल 2010 में न्यूजीलैंड की तरफ से पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अप्रैल 12, 2022 3:45 अपराह्न

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में कुछ समय पहले ही दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। जिसके बाद अब टीम एक और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हामिश बेनेट ने भी तीनों फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान 12 अप्रैल को कर दिया है। जिसमें वह साल 2022-23 के सीजन के बाद खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। बेनेट ने साल 2008 दिसंबर में प्रोफेशनल खिलाड़ी के तौर पर अपना डेब्यू किया था।
हालांकि वह बड़े स्तर पर अपना अधिक प्रभाव छोड़ने में कामयाब नहीं हो सके लेकिन घरेलू क्रिकेट में वह एक शानदार खिलाड़ी के तौर पर साबित हुए। प्रोफेशनल क्रिकेट में अभी तक हामिश बेनेट कुल 499 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके आंकड़ो को लेकर बात की जाए तो 35 साल के बेनेट ने 31 मुकाबलों में कुल 43 विकेट अपने नाम किए हैं।
कीवी खिलाड़ी ने आखिरी बार अपना अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ साल 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान खेला था। वहीं बेनेट ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू भी बांग्लादेश के खिलाफ साल 2010 में वनडे मुकाबले के दौरान किया था। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर का एकमात्र टेस्ट मैच भारत के खिलाफ साल 2010 के आखिर में खेला था।
इसके अलावा साल 2011 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान हामिश बेनेट कीवी टीम का हिस्सा थे, लेकिन बैक इंजरी के चलते उन्हें बाहर होना पड़ा था। जिसके बाद बेनेट को साल 2012 में अपनी इस इंजरी की सर्जरी भी करानी पड़ी थी। अपने करियर के दौरान फिटनेस कारणों के चलते हामिश बेनेट को कई अहम सीरीज से हटना पड़ा जिसके चलते वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अधिक मुकाबले खेलने में कामयाब नहीं हो सके।
मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला
हामिश बेनेट के करियर को लेकर बात की जाए तो उनके नाम पर घरेलू क्रिकेट में 12 खिताब दर्ज हैं, जिसमें 5 प्लंकेट शील्ड्स, 2 फोर्ड ट्रॉफी टाइटल, 4 पुरुष सुपर स्मैश टाइटल शामिल हैं। इसके अलावा वेलिंग्टन ब्लेजस के बतौर गेंदबाजी कोच हामिश के नाम पर विमेंस सुपर स्मैश टाइटल भी दर्ज है। अपने संन्यास को लेकर हामिश ने कहा कि वह किस्मत वाले हैं कि उन्हें दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला।
एनजेडसी डॉट एनजेड पर हामिश बेनेट के छपे बयान में उन्होंने कहा कि, जब एक बच्चे के तौर पर मैने तिमौरा में नेट्स पर गेंदबाजी करना शुरू किया था उस समय मैने यह नहीं सोचा था कि मैं आगे जाकर अपने करियर का इतना आनंद ले पाउंगा। मैं उन सभी का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे लगातार आगे बढ़ने में मदद की और प्रेरणा देने का काम किया।