दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
पृथ्वी ने पिछले मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Apr 16, 2022 2:22 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन के 27वें लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के अभी तक इस टी-20 लीग में सफर को लेकर बात की जाए तो उसमें दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक खेले 4 मुकाबलों में 2 में जीत हासिल की जबकि 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में टीम के बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया था।
वहीं दूसरी तरफ इस सीजन फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में शानदार खेल दिखा रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अब तक खेले 5 मुकाबलों में से 3 को अपने नाम किया जबकि 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। RCB की टीम को पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें टीम के गेंदबाजों की तरफ से बेहद ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला था।
मैच जानकारी:
मैच 27 – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
स्थान – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
दिन और समय – 16 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर
लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
पिच रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो ओस की बड़ी भूमिका होने की वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। वहीं शुरुआती ओवरों में नई गेंद से जरूर तेज गेंदबाजों को पिच से थोड़ी मदद मिलते हुए देखी जा सकती है।
संभावित अंतिम एकादश
दिल्ली कैपिटल्स
इस मुकाबले को लेकर दिल्ली कैपिटल्स की संभावित एकादश की बात की जाए तो डेविड वार्नर के टीम में आने से जहां पिछले 2 मुकाबलों में बल्लेबाजी अलग स्तर पर दिखने लगी है। वहीं कुलदीप यादव का गेंद से शानदार प्रदर्शन टीम के लिए काफी बेहतर साबित हो रहा है। जिसके बाद कप्तान पंत इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के साथ उतरना चाहेंगे।
संभावित एकादश – डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, रिषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्ताफिजुर रहमान, खलील अहमद।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
RCB को पिछले मुकाबले में हार मिलने के बाद टीम के गेंदबाजी क्रम में जरूर बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसमें हर्षल पटेल इस मैच की प्लेइंग इलेवन में खेलते हुए दिख सकते हैं।
संभावित एकादश – फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, शहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।
संभावित Dream11 टीम:
रिषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली (उप-कप्तान), ललित यादव, शहबाज अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, खलील अहमद, वानिन्दु हसरंगा, जोश हेजलवुड।