केएल राहुल ने बताया, किस मुद्दे पर सुनील शेट्टी के साथ करते हैं वो घंटों तक बातचीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

केएल राहुल ने बताया, किस मुद्दे पर सुनील शेट्टी के साथ करते हैं वो घंटों तक बातचीत

केएल राहुल आईपीएल के इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं।

Suniel Shetty and KL Rahul (Photo Source: Twitter)
Suniel Shetty and KL Rahul (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। राहुल ने कहा कि वह और सुनील अक्सर क्रिकेट को लेकर बहस करते हैं, जिसके बारे में अभिनेता को गहरी जानकारी है। उन्होंने कहा कि सुनील, जो बड़े समय से फिटनेस के प्रति उत्साही हैं, उन्हें स्वस्थ रहने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं।

आपको बता दें कि, केएल राहुल और अथिया कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शुरुआत में अपने रिश्ते को सोशल मीडिया से दूर रखने के बाद अब वो दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करने लगे हैं, कभी भी प्यार का इजहार करने से कतराते नहीं है। वह अक्सर उनके विदेशी दौरों पर भी नजर आती हैं।

सुनील शेट्टी से सिर्फ क्रिकेट की बात करते हैं केएल राहुल

स्पोर्ट्स एंकर गौरव कपूर के शो में केएल राहुल ने बताया कि, “नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता है। और वो बस एक फैन नहीं हैं। वह गेम को बहुत अच्छी तरह समझते हैं, वह इसे लेकर बहुत ज्यादा भावुक हैं। कई बार हमारी बातचीत या बहस होती हैं। हम हमेशा तार्किक बात करते हैं क्योंकि वह इस खेल को समझते हैं। वह कहते हैं, ‘तुम पर्याप्त फिट नहीं हो, तुम चोटिल हो गए हो, तुम हेल्दी खाना नहीं खा रहे हो।”

केएल राहुल ने आगे कहा कि, “वो हेल्दी लाइफस्टाइल और ट्रेनिंग को लेकर बहुत बातें करते हैं। अगर आप उनकी 60 की उम्र को देखेंगे तो वह उतने फिट हैं जितना कोई हो सकता है। अगर वो 60 की उम्र में ऐसा कर सकते हैं तो मुझे लगता है कि मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकता। जैसा कि कहा जाता है कि आप सही लोगों को अपने आसपास आकर्षित कर लेते हैं।”

केएल राहुल इस वक्त आईपीएल में अपनी नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स का नेतृत्व कर रहे हैं। मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ ने ड्राफ्ट के माध्यम से उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। इस सीजन लखनऊ की टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उन्हे पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अपने दूसरे मुकाबले में टीम जीत की पटरी पर लौट आई थी।

close whatsapp