IPL 2022: MI के खिलाफ मैच जीता, शतक लगाया, फिर भी LSG के कप्तान केएल राहुल पर लगा लाखों रुपये का जुर्माना! - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: MI के खिलाफ मैच जीता, शतक लगाया, फिर भी LSG के कप्तान केएल राहुल पर लगा लाखों रुपये का जुर्माना!

केएल राहुल पर आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर रेट अपराध के तहत जुर्माना लगाया गया है।

KL Rahul (Image Source: BCCI/IPL)
KL Rahul (Image Source: BCCI/IPL)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 16 अप्रैल को जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 26वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को ब्रेबोर्न स्टेडियम में 18 रनों से मात देकर अंकतालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। इस जीत के साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपनी चौथी जीत दर्ज की  है।

हालांकि, इस जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को बड़ा झटका लगा। मैच के बाद आईपीएल (IPL) ने कप्तान केएल राहुल पर मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 26वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने तय वक्त से ज्यादा समय लेकर 20 ओवर पूरे किए, जिसके लिए केएल राहुल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।

केएल राहुल पर लगा लाखों रुपये का जुर्माना

यह न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल (IPL) की आचार संहिता के तहत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पहला अपराध है, इसलिए केएल राहुल पर सिर्फ 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। इससे पहले मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा पर दो बार और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत पर एक बार धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया जा चुका है।

अगर मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने केएल राहुल के शतक के बदौलत 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। लखनऊ के लिए मनीष पांडे ने भी 29 गेंदों पर 38 रन बनाए, वहीं मुंबई इंडियंस (MI) के लिए जयदेव उनादकट ने दो विकेट झटके।

जीत के लिए 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (MI) 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 181 रनों पर सिमट गई और यह मुकाबला 18 रनों से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हार गई। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। लखनऊ के लिए आवेश खान ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके।

close whatsapp