IPL 2022: क्या एबी डिविलियर्स के साथ डेवाल्ड ब्रेविस की तुलना से ग्रीम स्वान, डैनी मॉरिसन खुश नहीं है?
डैनी मॉरिसन और ग्रीम स्वान ने डेवाल्ड ब्रेविस की तुलना इंग्लैंड के इस दिग्गज बल्लेबाज से की।
अद्यतन - अप्रैल 17, 2022 3:27 अपराह्न

दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते हुए अपनी शानदार बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपनी बल्लेबाजी का जादू अब तक नहीं बिखरे पाए है, इस 18-वर्षीय ऑलराउंडर ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से सभी के दिलो पर कब्जा कर लिया है।
उन्होंने अब तक अपनी 4 परियों में 117 रन बनाए है, वहीं 1 विकेट भी चटकाया है। डेवाल्ड ब्रेविस दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की तरह ही ऊंचे-ऊंचे और मैदान के चारो ओर शॉट खेलते है, और साथ ही उनकी तरह निडर ही होकर बल्लेबाजी करते है, इसलिए उन्हें फैंस और क्रिकेट पंडितो द्वारा बेबी एबी बुलाया जाता है।
डेवाल्ड ब्रेविस के लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मात्र 13 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 31 रनों की पारी खेलने के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और कमेंटेटर ग्रीम स्वान ने दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है।
डैनी मॉरिसन और ग्रीम स्वान ने डेवाल्ड ब्रेविस की जमकर तारीफ की
हालांकि, ग्रीम स्वान को डेवाल्ड ब्रेविस – जिन्हे आईपीएल मेगा नीलामी में MI ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा था – में एबी डिविलियर्स की छवि नहीं दिखाई देती, बल्कि ये आक्रामक युवा बल्लेबाज उन्हें केविन पीटरसन की याद दिलाते हैं, जो हमेशा गेंदबाजों पर हावी होकर खेलना पसंद करते थे।
ग्रीम स्वान ने मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 16 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान कमेंट्री बॉक्स में कहा: “कोई बात नहीं एबी, डेवाल्ड ब्रेविस मुझे एक और दक्षिण अफ्रीकी की याद दिलाते हैं, जिसका नाम केविन पीटरसन है। वह लंबे हैं, वह गेंदबाजों पर दबदबा या हावी होना चाहते हैं, वह क्रीज पर अपनी मौजूदगी से हावी होते नजर रहे हैं, जो गेंदबाजों के लिए डरावना है।”
इस बीच डैनी मॉरिसन ने भी ग्रीम स्वान के बयान पर सहमति जताते हुए कहा, “हां, मैं सहमत हूं। डेवाल्ड ब्रेविस वास्तव में मुझे केविन पीटरसन की याद दिलाता हैं। क्रीज पर उनकी मौजूदगी, वाइड स्टांस, गेंदबाजों को देखना, लाइन से हिट करना, स्ट्रोक के माध्यम से सिर को नीचे रखते हुए शॉट लगाना, और निश्चित ही उसकी दमदार मौजूदगी, काफी प्रभावशाली है।”