IPL 2022: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर लॉकी फर्ग्युसन ने दी अपनी राय - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर लॉकी फर्ग्युसन ने दी अपनी राय

लॉकी फर्ग्युसन ने गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए पांच मैचों में आठ विकेट झटके है।

Lockie Ferguson and Hardik Pandya. (Photo Source: IPL/BCCI)
Lockie Ferguson and Hardik Pandya. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की डेब्यूटेंट फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स (GT) जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में हार्दिक पांड्या की अगुआई में शानदार प्रदर्शन कर रही है। जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में गुजरात टाइटन्स (GT) अपने पांच में से चार मैच जीतकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज है।

जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में गुजरात टाइटन्स (GT) के  इस बेहतरीन प्रदर्शन से साबित होता है कि हार्दिक पांड्या बतौर कप्तान शानदार काम कर रहे है, और उनके खिलाड़ी अक्सर उनके नेतृत्व की सराहना करते रहते है। अब इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन भी जुड़ गए है।

गुजरात टाइटन्स (GT) के  तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने कहा कप्तान हार्दिक पंड्या सिर्फ जीतने में नहीं बल्कि मनोरंजन करने में विश्वास करते हैं, और उन्होंने टीम में एक अलग ही ऊर्जा भर दी है। आपको बता दें, लॉकी फर्ग्युसन ने गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए पांच मैचों में आठ विकेट झटककर शानदार प्रदर्शन किया है।

लॉकी फर्ग्युसन ने हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की

लॉकी फर्ग्युसन ने न्यूज 18 के हवाले से  कहा: “हार्दिक का क्रिकेट के खेल के प्रति काफी सहज दृष्टिकोण है, और वह मैच जीतने के साथ-साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए खेलते हैं। मुझे लगता है कि इस तरह की सोच से ग्रुप में ऊर्जा का संचार होता है, और खिलाड़ियों को खुद के लिए थोड़ा स्पेस मिलता है। निश्चित रूप से, वह अपने खुद के प्रदर्शन के साथ टीम का नेतृत्व कर रहा है, और आगे बढ़ रहा है, जो बहुत मायने रखता है।”

उन्होंने आगे बताया: “उप-कप्तान राशिद खान सहित पूरे नेतृत्व समूह, जिसमे मेंटर गैरी कर्स्टन, क्रिकेट के निदेशक विक्रम सोलंकी और मुख्य कोच आशीष नेहरा शामिल है, का भी रवैया काफी शांत है। वे सब बहुत अच्छे से चीजे समझते है, और समझाते भी है, टीम का माहौल काफी लुत्फ उठाने वाला है।”

तेज गेंदबाज ने यह भी दावा किया है कि हार्दिक पांड्या अब तक के सबसे खतरनाक टी-20 बल्लेबाज थे, जिन्हें उन्होंने गेंदबाजी की है। लॉकी फर्ग्युसन ने अंत में कहा: “हार्दिक ने बाहें खोल कर नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली है, लेकिन उन्होंने यह भी दिखाया है कि दिखाया यह नहीं भूलना चाहिए कि जब वह लय में होता है, तो वह कितना अच्छा बल्लेबाज है। मुझे याद है जब मैं केकेआर के साथ था, तब एक मैच में, वह मजे के लिए छक्के लगा रहा था।”

close whatsapp