चेन्नई के कप्तान जडेजा हुए भयंकर गुस्सा, दुबे को दी गालियां!
शिवम दुबे ने मिलर का कैच लेने का नहीं किया सही से प्रयास।
अद्यतन - अप्रैल 18, 2022 10:40 पूर्वाह्न

जीत की लय में लौटती दिख रही चेन्नई की टीम को कल रात फिर हार का सामना करना पड़ा, जहां रवींद्र जडेजा की कप्तानी वाली इस टीम को गुजरात ने मात दी। गुजरात की टीम शानदार लय में थी, जिसका नतीजा ये हुआ की चेन्नई टीम की एक ना चली और एक बार फिर से येलो आर्मी हार गई। वहीं इस हार के दौरान टीम के कप्तान यानी की जडेजा का पारा पूरे समय चढ़ा रहा, वहीं एक वक्त ऐसा आया कि उन्होंने अपनी साथी खिलाड़ी पर गुस्सा निकालना शुरू कर दिया।
जडेजा नहीं झेल पा रहे चेन्नई की कप्तानी का दबाव!
धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद जडेजा को चेन्नई का कप्तान बनाया गया था, जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि टीम और भी शानदार प्रदर्शन करेगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और कहानी एक दम उलटी ही पड़ गई। जहां चेन्नई टीम लगातार मैच हारती गई, वहीं जडेजा सिर्फ तमाशा देखते रहे। जिसके बाद से लगातार उनकी कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जडेजा से अब चेन्नई की कप्तानी का दबाव नहीं झेला जा रहा है।
*शिवम दुबे ने मिलर का कैच लेने का नहीं किया सही से प्रयास।
*जिसे देख कप्तान जडेजा हो गए थे काफी ज्यादा ही गुस्सा।
*गुस्से में जडेजा ने अपनी टोपी उतारी और कुछ ना कुछ बोलने लगे।
*जडेजा का ये वीडियो अब तेजी से हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल।
कुछ ऐसे गुस्सा हुए CSK के कप्तान
https://twitter.com/addicric/status/1515745214740119554?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1515745214740119554%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fcsk-vs-gt-ravindra-jadeja-dwayne-bravo-lose-cool-as-shivam-dube-fails-to-take-david-millers-catch%2F
गेंदबाजी ने हरा दिया पूरा मैच?
वहीं चेन्नई ने पहले खेलते हुए स्कोर बोर्ड पर 169 रन लगा दिए, जिसे गुजरात टीम के बल्लेबाजों ने आखिरी ओवर में अपने नाम कर लिया। इस दौरान चेन्नई टीम की गेंदबाजी काफी ज्यादा कमजोर दिखी, जहां CSK के गेंदबाज मिलर और राशिद के आगे बेबस नजर आए। साथ ही पूरे मैच के दौरान एक बार फिर से धोनी ही कप्तानी करते दिखे और गेंदबाजों को बार-बार माही ही समझा रहे थे।