'तुम्हारे साथ कहीं भी...'- केएल राहुल के बर्थडे पर अथिया शेट्टी ने शेयर की रोमांटिक फोटो - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘तुम्हारे साथ कहीं भी…’- केएल राहुल के बर्थडे पर अथिया शेट्टी ने शेयर की रोमांटिक फोटो

केएल राहुल आज अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Athiya Shetty and KL Rahul (Photo Source: Instagram)
Athiya Shetty and KL Rahul (Photo Source: Instagram)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी पहले ही केएल राहुल संग अपने प्यार का इजहार खुल्लम-खुल्ला कर चुकी हैं। अथिया शेट्टी कभी भी अपने बॉयफ्रेंड पर प्यार लुटाने से नहीं कतराती है। वो लगभग हर दिन अपनी खुशनुमा तस्वीरें फैंस के बीच साझा करते रहते हैं। जैसे कि सब जानते हैं कि आज (18 अप्रैल) केएल राहुल का जन्मदिन है।

ऐसे में फैंस बेसब्री से अथिया शेट्टी की पोस्ट इंतजार कर रहे थे। फैंस देखना चाहते थे कि इस खास मौके पर अथिया शेट्टी किस तरह से केएल राहुल को बधाई देती है। ऐसे में अथिया शेट्टी ने जैसे ही अपनी और राहुल की कुछ रोमांटिक तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की, वैसे ही वो पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह की फ़ैल गया।

दरअसल अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केएल राहुल के साथ तस्वीरें शेयर की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। तस्वीर पोस्र्ट करते हुए अथिया ने कैप्शन में लिखा कि, “‘तुम्हारे साथ कहीं भी, हैप्पी बर्थडे’. अथिया ने इस मैसेज के साथ तीन स्पेशल तस्वीरें भी साझा की है।

यहां देखिए अथिया शेट्टी का वो इंस्टाग्राम पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

इस पोस्ट पर कई लोगों में कमेंट किया लेकिन जिस कमेंट ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वो केएल राहुल था। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने इस पोस्ट पर भी कमेंट किया और लिखा कि लव यू। इंस्टाग्राम पर दोनों की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं, लाखों लोग इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं।

आईपीएल में केएल राहुल की टीम कर रही है शानदार प्रदर्शन

अगर केएल राहुल की बात करें तो उनकी अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अभी तक 6 मैच में से 4 में जीत हासिल कर चुकी है. केएल राहुल ने इस सीजन में अभी तक 6 मैच में 235 रन बनाए हैं और उनका नाम ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पांच खिलाड़ियों में शामिल है।

close whatsapp