आखिर कैसे सूर्यकुमार यादव का कैसे पड़ा SKY नाम जिसका संबंध गौतम गंभीर से भी है
अभी तक IPL में सूर्यकुमार यादव कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।
अद्यतन - अप्रैल 19, 2022 8:24 अपराह्न

भारत और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईपीएल का ही तराशा हुआ हीरा है। आईपीएल ने पिछले 15 सालों में भारत को कई नए खिलाड़ी दिए हैं जिनमें से एक सूर्यकुमार यादव भी हैं। सूर्यकुमार यादव को उनके दोस्त और प्रशंसक ‘SKY’ के नाम से बुलाते हैं। अब सूर्या ने बताया कि उनका नाम ‘SKY’ किसने रखा।
सूर्या ने अपना आईपीएल डेब्यू 2012 में मुंबई इंडियंस के लिए किया था। हालांकि सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन 2014 से अच्छा हुआ जब वो कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े।
ऐसा कहा जाता है कि कोलकाता टीम के उस समय के कप्तान गौतम गंभीर ने सूर्या के टैलेंट को पहचाना और उनको टीम में कई मौके दिए। सूर्या ने भी इन मौकों को नहीं छोड़ा और इनका भरपूर इस्तेमाल किया। यही नहीं गौतम गंभीर ने ही सूर्या को ‘SKY’ नाम दिया जो आगे चलकर उनका निकनेम रहा और आज भी वो इसी नाम से बुलाए जाते हैं।
गौतम भाई ने मेरा नाम रखा था ‘SKY’ – सूर्यकुमार यादव
यूट्यूब के शो ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ में सूर्या ने बताया की कैसे गौतम गंभीर ने उनका नाम ‘SKY’ रखा। उन्होंने बताया कि, जब वो 2014 में केकेआर टीम के साथ थे तब गौतम उनको 2-3 बार पीछे से ‘SKY’ बुलाते थे क्योंकि वो उनको ध्यान नहीं देते थे। फिर उन्होंने कहा, ‘मैं तुम्हें ही बुला रहा हूं। अपना खेल देखो!’ तभी मुझे एहसास हुआ कि हां यही मेरा निकनेम है ‘SKY’ । मुंबई में जन्मे इस खिलाड़ी ने एक कहानी भी साझा की कि कैसे सचिन तेंदुलकर ने उन्हें मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में अपने पास बैठाया। उन्होंने यह भी कहा कि तब से वो स्थान उनके लिए स्थायी हो चुका है।
उन्होंने बताया कि, जब वो पहली बार मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में गए तो बैठने के लिए वहां जगह नहीं थी। वो अपने किट बैग के साथ खड़े थे। सचिन तेंदुलकर गणेश जी की मूर्ति के पास ही बैठते थे। उन्होंने मुझे अपने पास बैठने को कहा और तब से मैं वहीं बैठता हूं। अगर भगवान ने आपको अपने पास बैठने के लिए कहा है, तो हमेशा ऐसा ही करें।”
आईपीएल में उनके आंकड़ों की बात करें तो दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 119 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 30.25 की औसत से कुल 2541 रन बनाए हैं। 31 वर्षीय बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में 82 रन के उच्चतम स्कोर के साथ 15 अर्धशतक भी लगाए हैं।