IPL 2022 में डेविड वॉर्नर लगा चुके हैं तीन अर्धशतक, लेकिन फिर भी उनकी बेटियां नहीं हैं खुश - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 में डेविड वॉर्नर लगा चुके हैं तीन अर्धशतक, लेकिन फिर भी उनकी बेटियां नहीं हैं खुश

आईपीएल 2022 में अब तक तीन अर्धशतक लगा चुके हैं डेविड वॉर्नर।

David Warner. (Photo Source: IPL/BCCI)
David Warner. (Photo Source: IPL/BCCI)

डेविड वॉर्नर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं, उन्होंने बुधवार (20 अप्रैल) को सीजन का अपना लगातार तीसरा अर्धशतक बनाया। इस तेजतर्रार सलामी बल्लेबाज ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों को रिमांड पर लिया और सिर्फ 30 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए। आपको बता दें कि ये वही पिच थी, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के गेंदबाजों ने पंजाब को 115 रन पर समेट दिया गया था।

चाहे वो कगिसो रबाडा हो या राहुल चाहर सभी गेंदबाज वॉर्नर के आगे फेल रहे। डीसी ने केवल 10.3 ओवरों में लक्ष्य को हासिल करते हुए मैच को नौ विकेट से जीत लिया। इसमें को दोराय नहीं है कि मैच खत्म होने के बाद वॉर्नर काफी खुश थे और उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों के योगदान के लिए उनकी सराहना की। इस बीच वॉर्नर ने यह भी खुलासा किया कि उनकी बेटियां अभी भी परेशान है कि, वह जोस बटलर की तरह शतक क्यों नहीं बना रहे हैं।

पंजाब के खिलाफ जीत के लिए वॉर्नर ने गेंदबाजों को दिया श्रेय

मैच खत्म होने के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान डेविड वॉर्नर ने कहा कि, “मेरे बच्चे सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि मैं जोस (बटलर) की तरह शतक क्यों नहीं बना सकता। यह बहुत अच्छा है कि छोटे बच्चे खेल को इस तरह समझने लगे हैं।” विशेष रूप से, राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए बटलर ने इस सीजन में दो शतक बनाए हैं और वर्तमान में 375 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में पहले स्थान पर है।

आईपीएल के इतिहास में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक, वार्नर ने पिछले सीजन के समापन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से अलग हो गए थे। बहरहाल, 35 वर्षीय को इसी साल हुए मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था और इस सीजन दिल्ली के लिए अब तक शानदार काम किया है। इस बीच, वार्नर ने पीबीकेएस के खिलाफ अपने काम को आसान बनाने के लिए अपने टीम के गेंदबाजों को श्रेय दिया।

वॉर्नर ने आगे कहा कि, “मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने शानदार काम किया और हमारे लिए इसे आसान बना दिया। चेज के दौरान हमें पावरप्ले में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। पिछली रात की तुलना में यह एक अलग पिच थी, लेकिन इसका श्रेय हमारे गेंदबाजों को जाता है।”

close whatsapp