दुबई में पाकिस्तान को पस्त करने के बाद, मस्त Chill कर रहे हैं ऑलराउंडर Hardik Pandya

दुबई में पाकिस्तान को पस्त करने के बाद, मस्त Chill कर रहे हैं ऑलराउंडर Hardik Pandya

आज सोशल मीडिया पर Hardik Pandya ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

जब भी Hardik Pandya पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने उतरते हैं, जो इस दौरान ऑलराउंडर का उत्साह और जोश अलग लेवल पर होता है। ऐसा ही कुछ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में देखने को मिला, जहां हार्दिक ने पाक बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखाने का काम किया है और अब ये खिलाड़ी Chill कर रहा है।

गेंदबाजी में अहम विकेट लिए थे Hardik Pandya ने

जी हां, Hardik Pandya ने पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी में 2 अहम विकेट लिए थे, जिसके बाद खेल पूरी तरह बदल गया था। पहले हार्दिक ने बाबर को पवेलियन का रास्ता दिखाया था, उसके बाद उन्होंने अर्धशतक लगाने वाले Saud Shakeel को आउट कर पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका दिया था और इस दौरान हार्दिक का जोश देखने लायक था। वैसे टीम इंडिया ने अपने ग्रुप के दोनों मैच जीते हैं, जिसके बाद भारतीय टीम अपने ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 2 मार्च को खेलेगी और ये मैच दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। वहीं पाकिस्तान टीम का सेमीफाइनल में जाने का रास्ता लगभग बंद हो गया है और अब वो दूसरी टीमों पर निर्भर हैं।

जीत के बाद Chill करते हुए स्पॉट हुए Hardik Pandya

*आज सोशल मीडिया पर Hardik Pandya ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
*जहां इन तस्वीरों में फिर से महंगी घड़ी पहनकर पूरा स्वैग दिखा रहे हैं पांड्या।
*साथ ही अपनी हर तस्वीर में टीम इंडिया का ये ऑलराउंडर दिखा है शर्टलेस।
*दूसरी ओर फैन्स ने भी किए हैं पांड्या के इस पोस्ट पर कई गजब के कमेंट्स।

Hardik Pandya ने हाल ही में ये पोस्ट शेयर किया है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)

जीत के बाद स्पेशल पोस्ट शेयर किया था

वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने स्पेशल पोस्ट शेयर किया था, जहां इस पोस्ट में मैच से जुड़ी कई सारी तस्वीरें शामिल थी। साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था-भूख, साहस और एकता – यही इस टीम को इतना अच्छा बनाती है। विशेष जीत और खेल को सील करने के लिए विराट कोहली की मास्टरक्लास पारी।

एक नजर पांड्या के इस पोस्ट पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)

close whatsapp