टीम इंडिया के खिलाड़ी मशीन है क्या? नए साल में खेलेंगे लगातार 3 सीरीज - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया के खिलाड़ी मशीन है क्या? नए साल में खेलेंगे लगातार 3 सीरीज

भारतीय टीम को बिना रुके लगातार 3 सीरीज खेलनी है।

Team India (Image Credit- Twitter)
Team India (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घर में होने वाली श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मास्टरकार्ड सीरीज के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। भारत के 2022-23 अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र की शुरुआत जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ होगी। इस सीरीज में तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।

इसके बाद 18 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे और 3 मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। पहले वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। इसका वेन्यू हैदराबाद, रायपुर और इंदौर रखा गया है। फिर 27 जनवरी से तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी जिसका वेन्यू रांची, लखनऊ, अहमदाबाद रखा गया है।

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा 9 फरवरी से नागपुर में शुरू होगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम चार मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट नागपुर में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट दिल्ली में, तीसरा टेस्ट धर्मशाला में और चौथा टेस्ट अहमदाबाद में होगा। दोनों टीमों के बीच इसके बाद तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जो 17 मार्च से शुरू होगी। पहला वनडे मुंबई, दूसरा वनडे विशाखापट्टनम और तीसरा चेन्नई में खेला जाएगा।

भारतीय टीम इस समय बांग्लादेश दौरे में है

बता दें, भारतीय टीम इस समय बांग्लादेश में है जहां वह तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज और दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। अभी तक इस दौरे में दो वनडे मुकाबले खेले जा चुके है और दोनों मैच मेजबान ने अपने नाम किए हैं। इस सीरीज में मेजबान ने 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला 10 दिसंबर को चट्टोग्राम में खेला जाएगा।

इसके बाद दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला चट्टोग्राम में 14 दिसंबर से शुरू होगा जो 18 दिसंबर तक खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट ढाका में 22 दिसंबर से शुरू होगा और 26 दिसंबर से खेला जाएगा।

भारतीय टीम को बिना रुके लगातार 3 सीरीज खेलनी है। कई खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है और कुछ को मौका भी मिलेगा। अभी तक आगामी 3 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन जल्द ही इसका ऐलान भी किया जाएगा।

close whatsapp