धोनी ने बताया कौन है असली कप्तान, जडेजा को खुद के आगे झुकाया
धोनी ने मैच की आखिरी गेंद पर चौका लगा के चेन्नई को जीत दिलाई थी।
अद्यतन - अप्रैल 22, 2022 11:28 पूर्वाह्न

वैसे तो चेन्नई टीम की कप्तानी रवींद्र जडेजा के हाथों में है, लेकिन मैदान पर असली कप्तानी धोनी करते हुए दिखते हैं। अब तक हुए चेन्नई के ज्यादातर मैचों में धोनी ने कमान अपने हाथों में ली है, वहीं जडेजा भी माही से ही बातचीत कर के फैसले लेते हुए दिखाई देते हैं। आप ये बोल सकते हैं कि जडेजा सिर्फ टॉस के लिए आते हैं और बाकी का काम धोनी करते हैं। वहीं कल के मैच में धोनी की पारी ने सभी को पागल कर दिया, तो धोनी के आगे जडेजा भी झुकने को मजबूर हो गए।
जडेजा नाम के कप्तान, धोनी करते हैं सब काम!
आईपीएल के इस सीजन के शुरू होने से ठीक पहले धोनी ने चेन्नई की कप्तानी को छोड़ दिया था, जिसके बाद ये जिम्मेदारी जडेजा को मिली थी। लेकिन जडेजा को जैसे ही टीम की कप्तानी मिली, वैसे ही 2021 की खिताब जीतने वाली टीम ने हारना शुरू कर दिया। विरोधी बदले और मैदान बदले, लेकिन चेन्नई टीम की हार का सिलसिला नहीं बदला। जिसके बाद धोनी ने पहले के मुकाबले और ज्यादा फैसले लेने शुरू किए मैदान पर, जिसके बाद CSK टीम जीत की पटरी पर लौटने लगी है।
*धोनी ने मैच की आखिरी गेंद पर चौका लगा के चेन्नई को जीत दिलाई थी।
*जिसके बाद मैदान पर हर तरफ थी सिर्फ धोनी के नाम की गूंज।
*वहीं मैच के बाद धोनी के आगे झुकते दिखे कप्तान जडेजा।
*तो अंबाती रायडू ने जोड़े माही के आगे हाथ, वीडियो हुआ वायरल।
एक तरफ कप्तान, तो दूसरी तरफ पूर्व कप्तान
https://twitter.com/me_exploring_/status/1517205393570615296?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1517205393570615296%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fmi-vs-csk-skipper-ravindra-jadeja-bows-down-to-ms-dhoni-after-the-latter-finishes-off-in-style-vs-mi%2F
माही अब अपने बल्ले से दे रहे हैं सभी को जवाब
काफी समय से धोनी आईपीएल में अपने बल्ले से कमाल नहीं कर पा रहे थे, जिसके कारण उनकी काफी ज्यादा ही आलोचना हो रही थी। लेकिन इस बार माही का अलग रूप देखने को मिल रहा है, जहां उनका बल्ला जमकर चल रहा और फैन्स भी इस पल को देखकर काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं।