कौन है दलिया-मक्के की रोटी का शौक रखने वाला CSK का गेंदबाज मुकेश चौधरी?
जिंदगी में कभी क्रिकेट खेलूंगा नहीं सोचा था- मुकेश चौधरी।
अद्यतन - Apr 22, 2022 1:38 pm

IPL के हर सीजन में एक युवा सितारा निकलकर सामने आता है, जहां इस बार ये सितारा मुकेश चौधरी है। जी हां, वो ही गेंदबाज जिसने मुंबई टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को परेशान किया और फिर 15 करोड़ वाले ईशान किशन को घुटनों के बल गिरा दिया। इस समय मुकेश का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है, वहीं इंटरनेट पर चौधरी को लेकर सर्च किया जा रहा है। तो आज हम आपको मुकेश चौधरी का पूरा सफर बताने जा रहे हैं, बस शर्त इतनी सी है कि आपको पूरी खबर को आखिर तक पढ़ना होगा।
राजस्थान से महाराष्ट्र और फिर CSK टीम में कैसे हुई मुकेश चौधरी की एंट्री?
मुकेश चौधरी वैसे तो राजस्थान के भीलवाड़ा से आते हैं, लेकिन वो अपने माता-पिता के साथ महाराष्ट्र में रहते हैं और वहीं से अपना घरेलू क्रिकेट भी खेलते हैं। मुकेश आईपीएल में डेब्यू करने से पहले 2021 के सीजन में चेन्नई टीम के ही नेट बॉलर थे, जिसके बाद इस साल चौधरी को CSK ने ही 20 लाख की बेस प्राइज में खरीद लिया। वहीं 2021 में नेट्स में गेंदबाजी के दौरान धोनी इस खिलाड़ी से काफी ज्यादा प्रभावित थे और कई बार मुकेश ने धोनी को आउट भी किया था। साथ ही ये गेंदबाज CSK टीम में दीपक चाहर की जगह को भरने का काम कर रहा है।
*जिंदगी में कभी क्रिकेट खेलूंगा नहीं सोचा था- मुकेश चौधरी।
*युवा गेंदबाज बोला- साथ में बड़े खिलाड़ी होने से दबाव नहीं महसूस होता।
*मुकेश चौधरी ने रोहित, ईशान और डेविड ब्रेविस को किया था आउट।
*ईशान किशन को मुकेश चौधरी ने किया था बोल्ड, वायरल हुआ वो वीडियो।
दलिया और मक्के की रोटी है इस गेंदबाज को पसंद
भले ही ये तेज गेंदबाज अपना घरेलू क्रिकेट महाराष्ट्र से खेलते हो, लेकिन वो भीलवाड़ा अपने नाना-नानी के घर जरूर जाते हैं। जहां मुकेश को अपनी नानी के हाथ का दलिया और मक्के की रोटी काफी ज्यादा ही पसंद है।