बल्लेबाज वॉर्नर ने पत्नी संग शेयर की हॉट तस्वीर, सोशल मीडिया पर लगी आग
डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर साझा किया एक पोस्ट।
अद्यतन - Apr 24, 2022 2:37 pm

आईपीएल में भले ही दिल्ली की टीम का प्रदर्शन फ्लॉप चल रहा हो, लेकिन टीम के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर मैच दर मैच शानदार प्रदर्शन करते ही जा रहा हैं। टीम सामने कोई भी, डेविड वॉर्नर अपनी बल्लेबाजी का जादू चला ही देते हैं। वहीं वॉर्नर के इस प्रदर्शन से टीम को काफी बल मिल रहा है, साथ ही पंत की सेना जल्द दी जीत की पटरी पर भी लौटने की कोशिश करेगी। इस बीच डेविड वॉर्नर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही और इस तस्वीर ने इंटरनेट की दुनिया में आग लगा दी है।
बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने पत्नी के साथ शेयर की OMG वाली फोटो
डेविड वॉर्नर के लिए साल 2021 का आईपीएल भले ही किसी बुरे सपने जैसा था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम को टी-20 वर्ल्ड कप 2021 जीताने में वॉर्नर का बहुत बड़ा हाथ था। वॉर्नर ने टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी, जिसके बाद उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला था। इस साल फरवरी महीने में आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी को दिल्ली की टीम ने खरीदा था, वहीं वॉर्नर अब अपनी बल्लेबाजी से टीम को निराश नहीं कर रहे हैं।
*डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर साझा किया एक पोस्ट।
*कुछ तस्वीरों में अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं वॉर्नर।
*बाकी की तस्वीरों में वॉर्नर अपने बच्चों के साथ दिख रहे हैं।
*टीम होटल के पूल साइड की हैं ये सभी तस्वीरें।
ये है वो सोशल मीडिया वाला पोस्ट
कैसा रहा अभी तक इस बल्लेबाज का प्रदर्शन?
आईपीएल के इस सीजन में डेविड वॉर्नर अपनी टीम दिल्ली के साथ कुछ समय के बाद जुड़े थे, लेकिन उसके बावजूद वो पूरे लय में नजर आ रहे हैं और उनका प्रदर्शन अभी तक कमाल का रहा है। डेविड ने अभी तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 219 रन बनाए हैं और 3 शानदार अर्धशतक भी लगाए हैं ।