मैच के दौरान क्रुणाल पांड्या और पोलार्ड के बीच हुआ ‘चुम्मा कांड’
कल रात मुंबई इंडियंस-लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुआ था मैच।
अद्यतन - Apr 25, 2022 11:04 am

क्रुणाल पांड्या और पोलार्ड वैसे तो इंटरनेशनल क्रिकेट अलग-अलग देश से खेलते हैं, लेकिन फिर भी इन दोनों खिलाड़ियों के बीच बहुत गहरी दोस्ती है। जी हां, क्रुणाल पांड्या और कायरन पोलार्ड के बीच इस गहरी दोस्ती की शुरूआत आईपीएल से हुई थी, जब पहली बार क्रुणाल ने मुंबई इंडियंस में एंट्री ली थी। बस उसी के बाद से दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई, भले ही क्रुणाल मुंबई टीम से अलग हो गए हो। लेकिन आज भी वो पोलार्ड के पक्के दोस्त हैं, जिसका नजारा कल रात हुए मैच में देखने को मिला।
क्रुणाल पांड्या और कायरन पोलार्ड का ‘चुम्मा कांड’ हुआ वायरल
क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरूआत मुंबई से की थी, जहां दोनों भाई ने मिलकर रोहित की सेना को कई बार विजय दिलाई। लेकिन अब दोनों ही भाईयों का मुंबई टीम से नाता टूट चुका है, जहां क्रुणाल LSG टीम का हिस्सा है और हार्दिक गुजरात टीम की कप्तानी कर रहे हैं। लेकिन इन दोनों भाई की कायरन से दोस्ती पहले जैसे ही है, जो सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती है।
*कल रात मुंबई इंडियंस-लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुआ था मैच।
*जहां क्रुणाल पांड्या ने किया था मुंबई के कायरन पोलार्ड को आउट ।
*पोलार्ड को आउट करने बाद क्रुणाल ने किया उनके सिर पर KISS।
*सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है ये तस्वीर।
क्रुणाल और पोलार्ड की वायरल हुई ये वाली तस्वीर
https://twitter.com/ein_scofield/status/1518289724942606336?t=6PoJsoFnwBSEmiDkpRKKAg&s=19
हाल ही में क्रुणाल ने डाला था पोलार्ड के लिए पोस्ट
वहीं कुछ समय पहले ही बड़े पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था, जो आईपीएल मैैच के बाद का था। जिसमें दोनों खिलाड़ी मैच के बाद बात करते हुए नजर आ रहे थे, साथ ही इस तस्वीर हार्दिक और खुद कायरन ने भी कमेंट किया था।