वीडियो: स्मृति मंधाना हुईं मांकडिंग का शिकार, आउट होने के बाद मैदान पर….
मेरिलिबोन क्रिकेट क्लब यानी एमसीसी (MCC) ने हाल ही में मांकडिंग आउट को कानूनी करार दिया है।
अद्यतन - अप्रैल 25, 2022 1:12 अपराह्न

भारत की महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को महाराष्ट्र और राजस्थान की चल रही सीनियर महिला टी-20 लीग ट्रॉफी में एक मैच के दौरान खिलाड़ियों से बहस करते हुए देखा गया। मंधाना को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट करने के लिए गेंदबाज के रन अप पूरा करने से पहले बहुत क्रीज से अधिक आगे जाने के लिए मांकड़ रनआउट किया गया था और हाल ही में, ICC ने इस तरह से रनआउट करने को एक आधिकारिक तरीका बना दिया था।
हालांकि, मंधाना जिस तरह से आउट हुई वह उससे खुश नहीं दिख रही थी और इस वजह से वो विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से उलझती हुई दिखी। मंधाना बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण करने के बाद से काफी उपलब्धियां हासिल की है और अब भारतीय महिला टीम का अब अभिन्न हिस्सा बन गई हैं।
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक चार टेस्ट, 71 एकदिवसीय और 84 टी-20 मैच खेले हैं और पहले से ही सभी प्रारूपों में 5000 से अधिक रन बनाए हैं। 25 वर्षीय हाल ही में न्यूजीलैंड में महिला विश्व कप अभियान का हिस्सा थीं, जहां भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई थी।
वहीं इस मैच के बारे में बात करें तो, मंधाना 28 रन पर बल्लेबाजी कर रही थीं, जब गेंदबाज केपी चौधरी ने उन्हें विवादास्पद तरीके को रनआउट किया था। महाराष्ट्र सिर्फ 103 रनों का पीछा कर रहा था और इसलिए, रन-आउट का खेल पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा, और टीम ने आठ विकेट से जीत हासिल की। हालांकि, अतीत में कई ऐसे मामले हुए हैं, जब इस तरह के रनआउट कुछ टीमों के लिए काफी भारी पड़े हैं।
यहां देखिए स्मृति मंधाना का वो वीडियो
https://twitter.com/krithika0808/status/1518097034401566720?s=20&t=_dijd94G0Mem4kN43SOnsQ
एमसीसी ने मांकडिंग को लेकर हाल ही में बदला था नियम
आपको बता दें कि मेरिलिबोन क्रिकेट क्लब यानी एमसीसी (MCC) ने हाल ही में मांकडिंग आउट को कानूनी करार दिया है। एमसीसी के नए नियम के मुताबिक अगर गेंदबाज किसी बल्लेबाज को मांकडिंग के जरिए आउट करता है तो वो नियमों के हिसाब से सही होगा। इससे पहले यह नियम 41 के अंतर्गत आता था और तब इसे फेयर प्ले नहीं माना जाता था। हालांकि अब इसे नियम 38 में शामिल कर लिया गया है जो एक सामान्य रनआउट का नियम है।