कड़कनाथ मुर्गे करवाने वाले हैं माही की ‘कड़क’ कमाई!
धोनी के रांची वाले फार्म हाउस में पहुंचे 2 हजार कड़कनाथ मुर्गे।
अद्यतन - अप्रैल 25, 2022 1:43 अपराह्न

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान माही यानी की महेंद्र सिंह धोनी कमाई के मामले में अभी भी टॉप के क्रिकेटर हैं, भले ही वो अब टीम इंडिया से नहीं खेलते हो। लेकिन माही का आज भी हर जगह राज है, साथ ही धोनी कमाई करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि, माही कड़कनाथ मुर्गे के जरिए नया काम शुरू करने जा रहे हैं। जहां अब धोनी का ये काम पूरा होता दिख रहा है, जिसे लेकर बड़ी अपडेट आज हम आपको बताने वाले हैं।
कड़कनाथ मुर्गे और माही का मजेदार है कनेक्शन
माही मार रहा है…..ये शब्द आपने कई बार मैदान पर सुने होंगे, वहीं मैदान का ये माही कारोबार की रेस में भी सबसे आगे है। जहां क्रिकेट के साथ-साथ धोनी की कमाई अलग-अलग कारोबार से भी होती है, जिसके लिए माही काफी ज्यादा मशहूर है। साथ ही धोनी का रांची में अलग से एक फार्म हाउस भी है, जहां माही अपने दोस्तों की मदद से फल और सब्जियों का बिजनेस शुरू कर चुके हैं ।
*धोनी के रांची वाले फार्म हाउस में पहुंचे 2 हजार कड़कनाथ मुर्गे।
*माही के फार्म हाउस में मध्यप्रदेश से भेजे गए हैं कड़कनाथ मुर्गे।
*झाबुआ जिले से आए हैं मुर्गे, काफी ज्यादा दाम का होता है ये मुर्गा।
*बर्ड फ्लू के कारण पहले रोक गया था धोनी का ये बड़ा ऑर्डर।
धोनी कर रहे हैं लगातार अच्छा प्रदर्शन
वहीं दूसरी ओर इस आईपीएल में भले ही चेन्नई टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा हो और टीम ने सिर्फ 2 मैच ही जीते हो, लेकिन धोनी लगातार शानदार प्रदर्शन करे रहे हैं। जहां धोनी पहले की तरह फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं, साथ ही कई मौके पर धोनी जडेजा की जगह टीम की कप्तानी करते हुए नजर आए हैं। वही आज चेन्नई टीम का मुकाबला पंजाब से है, जिसे जीतना चेन्नई के लिए बेहद जरूरी है, तो पंजाब का प्रदर्शन भी अभी तक फ्लॉप रहा है।