हर्षल भूले खेल भावना, मैच के बाद रियान के साथ की घटिया हरकत - क्रिकट्रैकर हिंदी

हर्षल भूले खेल भावना, मैच के बाद रियान के साथ की घटिया हरकत

RR-RCB का मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ी मिला रहे थे हाथ।

Harshal Patel and Riyan Parag. (Photo Source: Twitter)
Harshal Patel and Riyan Parag. (Photo Source: Twitter)

कल रात आईपीएल में राजस्थान और RCB के बीच मुकाबला हुआ, जहां इस दौरान रियान पराग और हर्षल पटेल ने जमकर सुर्खियां बटोरी। दोनों खिलाड़ियों के खबरों में आने कारण था लड़ाई, जी हां कल के मैच में हर्षल पटेल और रियान पराग के बीच जमकर लड़ाई हुई। राजस्थान की पारी के बाद ये दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से तू-तू-मैं-मैं कर रहे थे, जिसका वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। लेकिन मैच खत्म होने के बाद कुछ ऐसा हुआ कि, एक बार के लिए आपको भी गुस्सा आ जाएगा।

विराट के दोस्त हर्षल पटेल ने रियान पराग के साथ बहुत गलत किया

मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच लड़ाई होना आम बात है, चाहे फिर वो आईपीएल का मैच हो या फिर इंटरनेशनल मैच हो। खिलाड़ी आपस में लड़ाई कर ही लेते हैं, कभी ये लड़ाई छोटी होती है तो कभी बड़ी। लेकिन मैच खत्म होते-होते, ये लड़ाई भी खत्म हो ही जाती है। वहीं कल के मैच के बाद ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला और रियान पराग-पटेल के बीच कुछ ऐसा हो गया कि, उसे देख हर कोई हैरान था और अब वो वीडियो भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

*RR-RCB का मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ी मिला रहे थे हाथ।
*इस दौरान रियान पराग पहुंचे हर्षल पटेल से हाथ मिलाने के लिए।
*लेकिन गुस्साए हर्षल पटेल ने नहीं मिलाया रियान पराग से हाथ।
*जिसके बाद पराग ने की इसकी शिकायत कप्तान संजू से।

हाथ ना मिलाने वाला वीडियो कुछ ऐसा था

https://twitter.com/NikhilPatidarr/status/1519188826832646144?s=20&t=QYkKbeC6EI3Q8p7fiih5Yw

दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ ऐसे हुई लड़ाई

 

फील्डिंग कोच याग्निक को हर्षल-रियान के बीच में आना पड़ा

वहीं रियान पराग और हर्षल पटेल राजस्थान की पारी खत्म होने के बाद बहस करने लगे, ये बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों ही खिलाड़ी एक-दूसरे के करीब आने लगे। जिसे देखते हुए मैदान पर पहुंचे राजस्थान टीम के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक को बीच-बचाव करना पड़ा, जहां दिशांत ने दोनों खिलाड़ी को एक-दूसरे से अलग किया और मामले को शांत करवाया।

close whatsapp